CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट पर सवाल, होली के दिन 12वीं के पांच विषयों के पेपर, क्या बदलेगा शेड्यूल?
हालांकि, 12वीं के कुछ छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इसकी वजह होली के दिन पांच विषयों की परीक्षा होना है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, 22 मार्च 2027 को होली के दिन 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा रखी गई है।
ऐसे में छात्रों और पेरेंट्स के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या सीबीएसई इस तारीख में बदलाव करेगा या फिर विद्यार्थियों को त्योहार के दिन ही परीक्षा देने जाना पड़ेगा। फिलहाल बोर्ड की ओर से परीक्षा की तारीख बदलने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।
16 फरवरी से शुरू होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं
सीबीएसई की ओर से जारी CBSE Date Sheet 2027 के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। हालांकि, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होंगी। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से 9 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। इस तरह 10वीं के छात्रों की परीक्षाएं मार्च के शुरुआती दिनों में खत्म हो जाएंगी। जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को अप्रैल तक परीक्षा देनी होगी। बोर्ड की ओर से सभी विषयों की परीक्षा की तारीखें टाइम टेबल में दी गई हैं।
होली के दिन इन पांच विषयों की होगी परीक्षा
सीबीएसई की डेटशीट के मुताबिक, 22 मार्च 2027 को सोमवार के दिन 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित की गई है। दी गई जानकारी के अनुसार, इसी दिन होली का त्योहार भी है। इस तारीख को नॉलेज ट्रेडिशन एंड प्रैक्टिसेज ऑफ इंडिया, भोटी, कोकबोरोक, बैंकिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी की परीक्षा आयोजित की जानी है।
इन सभी विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन छात्रों ने इन विषयों को चुना है, उनके सामने त्योहार के दिन परीक्षा देने की स्थिति बन गई है।
क्या होली के कारण बदलेगी CBSE की डेटशीट
होली के दिन परीक्षा होने की वजह से छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बोर्ड 22 मार्च को होने वाले पेपर की तारीख बदलेगा। हालांकि, अभी तक सीबीएसई की तरफ से परीक्षा की तारीख बदलने या छात्रों के लिए किसी विशेष व्यवस्था की घोषणा नहीं की गई है।
ऐसे में छात्रों को फिलहाल जारी Exam Schedule के मुताबिक ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। अगर बोर्ड आने वाले दिनों में किसी परीक्षा की तारीख बदलता है, तो उसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा करने के बजाय सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर रखें।
2025 में भी छात्रों को दी गई थी विशेष सुविधा
बता दें कि, साल 2025 में भी होली के आसपास बोर्ड परीक्षा की तारीख को लेकर ऐसी ही स्थिति बनी थी। उस समय 12वीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा 15 मार्च 2025 को निर्धारित की गई थी। होली के कारण परीक्षा देने में परेशानी का सामना करने वाले छात्रों के लिए सीबीएसई ने विशेष सुविधा दी थी।
ऐसे विद्यार्थियों को बाद में अलग से परीक्षा देने का ऑप्शन अवेलेबल कराया गया था। इसी वजह से अब यह चर्चा हो रही है कि क्या सीबीएसई 2027 में भी छात्रों को ऐसी सुविधा देगा।
हालांकि, इस बार बोर्ड की ओर से किसी तरह की विशेष व्यवस्था या तारीख में बदलाव का कन्फर्मेशन नहीं किया है। इसलिए 2025 में मिली सुविधा के आधार पर यह मान लेना सही नहीं होगा कि 2027 में भी छात्रों को अलग से परीक्षा देने का मौका जरूर मिलेगा।
छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होने वाली जानकारी को ही सही मानना चाहिए। फिलहाल 22 मार्च की परीक्षा को लेकर कोई बदलाव घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के साथ-साथ बोर्ड के अगले निर्देशों पर भी नजर रखनी होगी।