CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए सैंपल पेपर जारी, जानें डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए लगातार अपडेट आ रहे हैं। पहले सैंपल पेपर जारी हुए, अब डेटशीट को लेकर भी जरूरी जानकारी सामने आई है। छात्रों के लिए दोनों बातें जानना जरूरी है।
CBSE ने 2027 सत्र के लिए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। यह जानकारी बोर्ड की वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध है। पासिंग क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वहीं बोर्ड परीक्षा की आधिकारिक डेटशीट अभी जारी नहीं हुई है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जल्द जारी हो सकती है।
सैंपल पेपर से क्या समझ सकेंगे छात्र
CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के अलग-अलग विषयों के सैंपल पेपर जारी किए हैं। इनसे छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी कि परीक्षा में सवाल किस तरह पूछे जा सकते हैं। प्रश्न पत्र को किन हिस्सों में बांटा गया है, यह भी इनसे साफ होगा।
साथ ही मार्किंग स्कीम से यह पता चलेगा कि किसी सवाल के जवाब का मूल्यांकन किस आधार पर होगा। छात्र पहले सैंपल पेपर हल करें, फिर मार्किंग स्कीम से जवाब मिलाकर तैयारी बेहतर कर सकते हैं।
पासिंग क्राइटेरिया में नहीं हुआ बदलाव
CBSE 2026-27 सत्र के परीक्षा के मूल्यांकन नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रश्न पत्र का डिजाइन पिछले सत्र जैसा ही रहेगा। दोनों कक्षाओं के छात्रों को हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
कैसे डाउनलोड करें सैंपल पेपर
सबसे पहले छात्रों को cbseacademic.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद सैंपल क्वेश्चन पेपर सेक्शन खोलना होगा। वहां SQP 2026-27 का विकल्प चुनना होगा। फिर कक्षा और विषय का चयन करके लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पीडीएफ खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
डेटशीट को लेकर अब तक क्या अपडेट है
CBSE ने अभी तक 2027 बोर्ड परीक्षा की आधिकारिक डेटशीट जारी नहीं की है। "रिपोर्ट्स के अनुसार डेटशीट नवंबर या दिसंबर तक आ सकती है। कुछ रिपोर्ट्स सितंबर के आखिरी हफ्ते में जारी होने की संभावना भी बता रही हैं।"
पिछले साल बोर्ड ने पहले 24 सितंबर को टेंटेटिव डेटशीट जारी की थी, फिर 30 अक्टूबर को फाइनल शेड्यूल आया था। इस साल भी कुछ ऐसा ही पैटर्न दोहराए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
रिपोर्ट्स के मुताबिक कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित हो सकती हैं। वहीं कक्षा 10वीं के फेज-1 यानी मुख्य परीक्षा भी फरवरी-मार्च 2027 में होने की संभावना है। इस बार कक्षा 10वीं के लिए दो-परीक्षा प्रणाली भी लागू की गई है। इसके तहत छात्रों को मुख्य परीक्षा के अलावा अंक सुधारने या बचे विषय पास करने के लिए दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका भी मिलेगा। यह दूसरी परीक्षा मई 2027 में आयोजित हो सकती है।
विषयवार जानकारी देगी डेटशीट
जब भी आधिकारिक डेटशीट जारी होगी, उसमें विषयवार परीक्षा तारीख, विषय कोड और एग्जाम टाइमिंग की पूरी जानकारी दी जाएगी। कक्षा 12वीं में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के सभी प्रमुख विषयों का शेड्यूल शामिल होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटcbse.gov.in से ही डेटशीट डाउनलोड करें।
- CBSE ने 2027 सत्र के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम कब जारी की?
CBSE ने 2027 सत्र के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। - डेटशीट कब जारी होगी और इसमें क्या जानकारी होगी?
CBSE ने 2027 बोर्ड परीक्षा की आधिकारिक डेटशीट अभी जारी नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नवंबर या दिसंबर 2023 में आ सकती है। डेटशीट में विषयवार परीक्षा तारीख, विषय कोड और एग्जाम टाइमिंग की जानकारी होगी। - कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पासिंग क्राइटेरिया क्या है?
कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को हर विषय में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। पासिंग क्राइटेरिया में इस सत्र में कोई बदलाव नहीं हुआ है।