CUET PG-2024 का रिजल्ट जारी, 190 यूनिवर्सिटीज में ले सकेंगे एडमिशन

Rahul Garhwal | Apr 14, 2024, 17:24 IST
CUET PG 2024 result released
NTA ने CUET PG-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके स्कोर के जरिए स्टूडेंट्स 190 यूनिवर्सिटीज में से किसी में भी एडमिशन ले सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

CUET PG-2024 Result


NEW DELHI. NTA ( नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ) ने CUET PG-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस टेस्ट के स्कोर के जरिए स्टूडेंट्स 190 यूनिवर्सिटीज में से किसी में भी एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर स्कोरकार्ड देख सकते हैं।



कैसे चेक करें रिजल्ट



  • ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाइए।
  • CUET PG रिजल्ट 2024 की लिंक पर क्लिक करिए।
  • एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन के साथ लॉगिन करिए।
  • स्कोरकार्ड आपके सामने होगा।

सब्जेक्ट वाइज सबसे ज्यादा स्कोर



  • COQP03 BEd - 187
  • COQP11 जनरल (LLB) - 285
  • COQP12 जनरल (MBA) - 295
  • COQP17 मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म - 296
  • HUQP08 जियोग्राफी - 247
  • HUQP09 हिस्ट्री - 232
  • UQP18 पॉलिटिकल साइंस - 270
  • LAQP01 इंग्लिश - 225
  • LAQP02 हिंदी - 271
  • MTQP04 डेटा साइंस - 207
  • SCQP07 बॉटनी - 207
  • SCQP08 केमेस्ट्री - 257
  • SCQP19 मैथमेटिक्स - 265
  • SCQP24 फिजिक्स - 246
  • SCQP28 जूलॉजी - 208

NTA ने आंसर की से हटाए थे 92 सवाल



NTA ने रिजल्ट जारी करने से पहले फाइनल आंसर की से 92 सवाल हटा दिए थे। इनमें से 2-2 सवाल इकोनॉमिक्स, फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स, संस्कृत, फ्रेंच, कॉमर्स, रूरल इकोनॉमिक्स, रविंद्र संगीत, बिजनेस फाइनेंस, मलयालम और पॉटरी के क्वेश्चन पेपर से हटाए गए थे।



ये खबर भी पढ़िए..



हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 102 पदों पर भर्ती की कल आखिरी तारीख



स्टूडेंट्स 190 यूनिवर्सिटीज में ले सकते हैं एडमिशन



इस बार CUET PG में 190 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। एग्जाम के स्कोर के आधार पर 39 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, 39 स्टेट यूनिवर्सिटीज, 15 सरकारी इंस्टीट्यूशन और 97 प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकते हैं।



Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • NTA
  • CUET PG-2024
  • CUET PG-2024 Result