मौथ के सवाल हों या साइंस के मॉडल, पढ़ाई का तरीका बदल देंगे ये फ्री डिजिटल टूल्स, ग्राफ बनाने से लेकर रिसर्च तक में करेंगे मदद

Kaushiki | Nov 10, 2026, 09:39 IST
गणित के सवाल हों या साइंस के डायग्राम, स्टूडेंट्स की हर मुश्किल आसान करेंगे ये 5 टूल्स
Five useful digital study tools, including Zotero, Desmos, Anki, Excalidraw, and NASA Eyes, can help students with research, mathematics, revision, diagrams, and 3D space exploration.
Digital Study Tools: आज के समय में पढ़ाई के तरीके तेजी से बदल रहे हैं। अब छात्र केवल किताबों और कॉपियों के सहारे ही पढ़ाई नहीं करते, बल्कि इंटरनेट और डिजिटल टूल्स की मदद भी लेते हैं। खासकर मैथ और साइंस जैसे विषयों में कई बार कठिन सवालों, ग्राफ और डायग्राम को समझना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में कुछ डिजिटल टूल्स छात्रों की परेशानी कम कर सकते हैं। इनकी मदद से पढ़ाई को आसान और ज्यादा दिलचस्प बनाया जा सकता है। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए इंटरनेट पर कई ऐसे डिजिटल टूल्स मौजूद हैं, जो पढ़ाई के दौरान काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।



इनकी मदद से छात्र गणित के ग्राफ बना सकते हैं, विज्ञान के मॉडल देख सकते हैं, रिसर्च पेपर तैयार कर सकते हैं और जरूरी जानकारी को आसानी से याद रख सकते हैं। खास बात यह है कि इन टूल्स से छात्रों को डिफिकल्ट सब्जेक्ट्स को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है।



अगर किसी छात्र को गणित के सवाल समझने में दिक्कत होती है या विज्ञान के किसी विषय को केवल किताब में पढ़कर समझना मुश्किल लगता है, तो ये टूल्स उसके काम आ सकते हैं। तो औसे में आइए Smart Learning के लिए यूजफुल पांच डिजिटल टूल्स के बारे में जानें।



Zotero: रिसर्च पेपर और जरूरी जानकारी संभालने में मदद

जो छात्र रिसर्च पेपर, प्रोजेक्ट या किसी विषय पर रिपोर्ट तैयार करते हैं, उनके लिए Zotero एक उपयोगी डिजिटल टूल है। इसकी मदद से रिसर्च से जुड़ी जानकारी और जरूरी डाक्यूमेंट्स को एक जगह व्यवस्थित रखा जा सकता है।



कई बार छात्रों को किसी प्रोजेक्ट के लिए अलग-अलग वेबसाइटों और किताबों से जानकारी जुटानी पड़ती है। बाद में यह याद रखना मुश्किल हो जाता है कि कौन-सी जानकारी कहां से ली गई थी। Zotero ऐसी परेशानी को कम करने में मदद करता है।



इस टूल से छात्र अपने रिसर्च से जुड़े सोर्सेज को संभाल सकते हैं और रिपोर्ट लिखते समय उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑनलाइन आर्टिकल और दूसरी जरूरी सामग्री को व्यवस्थित रखने में भी यह काम आता है। रिसर्च पेपर तैयार करने वाले छात्रों के लिए यह काफी मददगार हो सकता है।



Desmos: गणित के ग्राफ समझना होगा आसान

गणित में ग्राफ बनाना कई छात्रों को मुश्किल लगता है। खासकर जब किसी सवाल में अलग-अलग lines, इक्वेशन और उनके संबंध को समझना हो। ऐसे छात्रों के लिए Desmos एक उपयोगी टूल है।



Desmos एक ग्राफिंग कैलकुलेटर है। इसकी मदद से छात्र मैथमेटिकल इक्वेशन डालकर उनका ग्राफ देख सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में आसानी होती है कि किसी समीकरण का ग्राफ कैसा दिखाई देता है।



इसके जरिए अलजेब्रा और कैलकुलस जैसे विषयों की कई कॉन्सेप्ट को समझा जा सकता है। केवल किताब में ग्राफ देखने के बजाय छात्र खुद ग्राफ बनाकर गणित का अभ्यास कर सकते हैं। गणित की पढ़ाई में Graph Visualization काफी मददगार हो सकता है। इससे सवालों को समझने और उनका अभ्यास करने में आसानी होती है।



Anki: पढ़ी हुई बातें याद रखने में करेगा मदद

कई छात्रों की शिकायत होती है कि वे पढ़ाई तो कर लेते हैं, लेकिन कुछ समय बाद पढ़ी हुई बातें भूल जाते हैं। खासकर डेफिनिशंस ऑफ साइंस, जरूरी शब्द और दूसरे विषयों की जरूरी जानकारी याद रखना मुश्किल हो सकता है। ऐसे छात्रों के लिए Anki एक उपयोगी फ्लैशकार्ड ऐप है। इसमें छात्र छोटे-छोटे कार्ड बनाकर जानकारी याद रखने का अभ्यास कर सकते हैं।



Anki में स्पेस्ड रिपिटिशन तकनीक का इस्तेमाल होता है। इस तकनीक के तहत पढ़ी हुई जानकारी को अलग-अलग समय पर दोहराया जाता है। इससे लंबे समय तक जानकारी याद रखने में मदद मिल सकती है।



परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी यह टूल काम आ सकता है। जो छात्र जरूरी परिभाषाएं, शब्द या छोटे सवाल-जवाब याद करना चाहते हैं, वे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।



Excalidraw: डायग्राम और माइंड मैप बनाने में उपयोगी

पढ़ाई के दौरान कई बार किसी विषय को समझने के लिए उसका चित्र या डायग्राम बनाना जरूरी होता है। विज्ञान और दूसरे विषयों में भी डायग्राम की मदद से जानकारी को आसानी से समझा जा सकता है।



Excalidraw एक ऑनलाइन डिजिटल व्हाइटबोर्ड है। इसकी मदद से छात्र हाथ से बनाए गए चित्रों जैसे डायग्राम, फ्लोचार्ट और माइंड मैप तैयार कर सकते हैं। अगर किसी छात्र को अपने प्रोजेक्ट में किसी प्रक्रिया को चित्र के जरिए समझाना है, तो यह टूल उपयोगी हो सकता है।



इसके अलावा छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी को माइंड मैप के रूप में भी व्यवस्थित कर सकते हैं। क्लास नोट्स और प्रेजेंटेशन तैयार करने में भी Excalidraw मदद कर सकता है। इससे किसी विषय की जानकारी को चित्रों के जरिए समझाना आसान हो जाता है।



NASA Eyes: अंतरिक्ष को 3D में देखने का मौका

Science and Space में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए NASA Eyes एक दिलचस्प डिजिटल टूल है। यह नासा का इंटरैक्टिव 3D विजुअलाइजेशन टूल है, जिसकी मदद से अंतरिक्ष से जुड़ी कई चीजों को तीन डाइमेंशन्स में देखा जा सकता है।



इस टूल के जरिए छात्र The solar system, planets, moons और space missions से जुड़ी डिजिटल जानकारी देख सकते हैं। इससे अंतरिक्ष से जुड़े विषयों को समझने में मदद मिलती है।



किताबों में ग्रहों और अंतरिक्ष की तस्वीरें देखने के साथ-साथ छात्र NASA Eyes के जरिए उनके 3D मॉडल भी देख सकते हैं। इसका इस्तेमाल विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़ी पढ़ाई में किया जा सकता है। अंतरिक्ष के बारे में जानने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए यह एक यूजफुल मीडियम हो सकता है।



डिजिटल टूल्स से पढ़ाई को बनाया जा सकता है आसान

गणित और विज्ञान जैसे विषयों को समझने के लिए केवल किताबें पढ़ना ही काफी नहीं होता। कई बार ग्राफ, चित्र और मॉडल देखने से किसी विषय की जानकारी ज्यादा आसानी से समझ में आती है।



Zotero, Desmos, Anki, Excalidraw और NASA Eyes जैसे डिजिटल टूल्स इसी काम में छात्रों की मदद कर सकते हैं। कोई टूल रिसर्च पेपर और जानकारी व्यवस्थित करने में काम आता है, तो कोई गणित के ग्राफ बनाने या पढ़ी हुई बातें याद रखने में मदद करता है।



छात्र अपनी जरूरत के मुताबिक इन टूल्स का यूज कर सकते हैं। हालांकि ये किताबों और शिक्षकों का विकल्प नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने वाले एडिशनल रिसोर्सेज हैं।



FAQs:



  1. Zotero क्या है और यह छात्रों के लिए कैसे फायदेमंद है?
    Zotero एक डिजिटल टूल है जो छात्रों को रिसर्च पेपर, प्रोजेक्ट या विषय पर रिपोर्ट तैयार करने में मदद करता है। यह छात्रों को उनकी रिसर्च से जुड़ी जानकारी और डाक्यूमेंट्स को व्यवस्थित रखने का अवसर प्रदान करता है।
  2. Desmos टूल का उपयोग कैसे किया जा सकता है?
    Desmos एक ग्राफिंग कैलकुलेटर है जो छात्रों को गणित की समस्याओं में ग्राफ बनाने में मदद करता है। इससे छात्र मैथमेटिकल इक्वेशन डालकर उनका ग्राफ देख सकते हैं, जिससे उन्हें अलजेब्रा और कैलकुलस जैसे विषयों को समझने में आसानी होती है।
  3. Anki ऐप कैसे काम करता है और यह किस प्रकार सहायक है?
    Anki एक फ्लैशकार्ड ऐप है जो छात्रों को जानकारी याद रखने में मदद करता है। यह स्पेस्ड रिपिटिशन तकनीक का उपयोग करता है, जिससे छात्र छोटे-छोटे कार्ड बना कर लंबे समय तक जानकारी याद रख सकते हैं, जो परीक्षा की तैयारी में भी सहायक हो सकता है।
Tags:
  • Digital Study Tools
  • स्टूडेंट्स के लिए फ्री टूल्स
  • Math Learning
  • Science Education
  • Zotero
  • NASA Eyes 3D
  • Online Study Tools
  • Student Learning Tips
  • Research Paper Tools
  • Digital Education