गेट 2025 : एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को लेकर निर्देश जारी, इस लिंक से करें चेक

Dolly patil | Jul 03, 2024, 15:37 IST
QWWRDSWE
अगले साल होने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग के लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये पेपर तीन घंटे का होगा।

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग ( गेट ) 2025 के लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस समेत अन्य चीजों को लेकर हाल ही में निर्देश जारी किए गए हैं।गेट केमिस्ट्री,सिविल इंजीनियरिंग ,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस जैसे अन्य 30 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।



जानकारी के मुताबिक ये परीक्षा में छात्र अधिकतम दो पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।आपको बता दें कि दोनों पेपर का केंद्र अलग हो सकता है।लेकिन परीक्षा एक शहर में ही होगी।



कौन करता है परीक्षा आयोजित

जानकारी के मुताबिक यह परीक्षा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रुड़की की ओर से आयोजित की जाएगी।हालांकि परीक्षा कब होगी और आवेदन कब से भरे जाएंगे इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।



आपको बता दें कि ये परीक्षा सीबीटी मोड में होगी और इसका पेपर 3 घंटे का होगा।इसमें जनरल एप्टीट्यूड 15 और चयन विषय से 85 अंको के लिए सवाल पूछे जाएंगे।



किस पैटर्न का होगा पेपर

आपको बता दें कि पेपर में मल्टीपल च्वाइसक्वेश्चन, मल्टीपल सिलेक्टक्वेश्चनऔर न्यूमेरिकल आंसर टाइपक्वेश्चनपैटर्न प्रश्न दिए जाएंगे।ये गेट पीजी स्तर की प्रवेश परीक्षा है।



इसका आयोजन सात आईआईटी और आईआईएससी बेंगलुरु द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।



क्यों आयोजित की जाती है परीक्षा

गेट, आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और गेट स्कोर स्वीकार करने वाले विभिन्न संस्थानों में एमई और एमटेक में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।



जानकारी के मुताबिक बीटेक तीसरे वर्ष में पढ़ रहे छात्र गेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर देख सकते हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रुड़की