Mahindra Internship दे रहा लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन में एक्सपर्ट बनने का मौका, 30 जून तक करें आवेदन

Kaushiki | Jun 12, 2025, 13:25 IST
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स इंटर्नशिप
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स मुंबई में ऑपरेशन्स इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है, जिसमें 20 हजार रुपए प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है।

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स भारत में सबसे बड़े थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स (3PL) सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स में से एक है। इसके दो मेजर बिजनेस डिविजन हैं- सप्लाई चेन मैनेजमेंट (SCM) और पर्सनल ट्रांसपोर्टेशन सॉल्यूशंस (PTS)। महिंद्रा लॉजिस्टिक्स की नेटवर्किंग और एक्सीलेंस डेडिकेशन इसे भारतीय लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अग्रणी बनाता है।



ये खबर भी पढ़ें...TCS Virtual Internship दे रहा है फ्री AI, क्लाउड और डेटा साइंस में काम करने का मौका, करें आवेदन



इंटर्नशिप डिटेल

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स वर्ष 2025 के लिए ऑपरेशन्स इंटर्न के पद पर आवेदन आमंत्रित कर रहा है। यह एक बेहतरीन अवसर है उन लोगों के लिए जो लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और ऑपरेशनल एफिशियंसी में एक्सपीरियंस गेन्ड करना चाहते हैं।



यह इंटर्नशिप मुंबई में होगी और आपको लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री में अच्छा अनुभव भी मिलेगा। इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है।



रेस्पॉन्सिबिलिटीज

  • B2C ऑपरेशन्स क्वालिटी एश्योरेंस: यह सुनिश्चित करना कि B2C ऑपरेशन्स गुणवत्ता मानकों को पूरा करें।
  • डॉक्युमेंट सत्यापन: नए अटैचमेंट्स के लिए केंद्रीय दस्तावेज़ सत्यापन की निगरानी करना।
  • कैब ऑफ-रोडिंग और डॉक्यूमेंट एक्सपायरी मैनेजमेंट: कैब संचालन की निगरानी करना और डॉक्यूमेंट को अपडेट रखना।
  • मार्केट इंटेलिजेंस डेवलपमेंट: बाजार के रुझान का विश्लेषण करना और व्यावहारिक योजनाएं बनाना।

ये खबर भी पढ़ें... Deloitte Internship दे रहा स्टूडेंट्स को नेटवर्किंग में नई स्किल्स सीखने का मौका



इंटर्नशिप पीरियड और प्लेस

  • स्थान: मुंबई
  • अवधि: 6 महीने
  • स्टाइपेंड: 20 हजार रुपए प्रति माह
  • इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है

ये खबर भी पढ़ें... Microsoft Internship 2025: AI और मशीन लर्निंग में करियर बनाने का मौका, करें आवेदन



बेनिफिट्स

  • स्टाइपेंड: 20 हजार रुपए प्रति माह।
  • सर्टिफिकेट: इंटर्नशिप सफलतापूर्वक समाप्त करने पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
  • रिकमेन्डेशन लेटर: आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस करने वाले इंटर्न को रिकमेन्डेशन लेटर मिलेगा।

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स क्या है

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स एक बड़ी भारतीय कंपनी है, जो गुड्स और सर्विसेज को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करती है। यह सप्लाई चेन मैनेजमेंट और कर्मचारियों के लिए ट्रांसपोर्ट सेवाएं भी देती है। महिंद्रा लॉजिस्टिक्स का उद्देश्य ग्राहकों को समय पर और सुरक्षित तरीके से सेवाएं प्रदान करना है।



APPLY LINK



ये खबर भी पढ़ें... Edunet Foundation Internship स्टूडेंट्स को दे रहा AI सीखने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬



👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Mahindra | Tech Mahindra | टेक महिंद्रा | Internship2025 | Internship for graduates | internship opportunity | इंटर्नशिप स्कीम | समर इंटर्नशिप



Tags:
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • Mahindra
  • Tech Mahindra
  • टेक महिंद्रा
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • समर इंटर्नशिप
  • internship opportunity
  • Internship2025
  • Internship for graduates