अब घर बैठे फ्री में सीखें वेब डिजाइनिंग, जॉइन करें HTML Free Course

Kaushiki | Feb 21, 2026, 13:31 IST
HTML Free Course 2026
HTML Free Course 2026 in Hindi के साथ वेब डेवलपमेंट की शुरुआत करें। फ्री सर्टिफिकेट और एक्सपर्ट ट्रेनिंग पाएं। सभी स्ट्रीम के छात्रों के लिए बेहतरीन मौका।

Internship Opportunity: आज के डिजिटल युग में कोडिंग सीखना बहुत जरूरी हो गया है। अब सिर्फ इंजीनियर ही नहीं, बल्कि हर कोई वेबसाइट बनाना चाहता है। HTML Free Course 2026 आपके इसी सपने को पूरा करने आया है। ये कोर्स पूरी तरह से हिंदी भाषा में अवेलेबल है।



इस इंटर्नशिप प्रोग्राम को खासतौर पर भारतीय छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। अब तक 81 हजार से ज्यादा छात्र इसमें शामिल हो चुके हैं। ये कोर्स प्रैक्टिकल नॉलेज पर ज्यादा ध्यान देता है। थ्योरी के बजाय आप यहां असल में काम करना सीखेंगे।



कोर्स में आप कौन-कौन सी स्किल्स सीखेंगे

  • इस HTML Free Course 2026 में बहुत कुछ नया मिलेगा।
  • सबसे पहले आप HTML का बेसिक स्ट्रक्चर को समझेंगे।
  • इसके बाद आपको टैग्स और एलिमेंट्स की जानकारी दी जाएगी।
  • आप सीखेंगे कि वेबसाइट पर इमेज कैसे लगाते हैं।
  • टेबल्स और फॉर्म्स बनाना भी आपको सिखाया जाएगा।

वेबसाइट का स्ट्रक्चर तैयार करना अब आपके लिए आसान होगा। आप हेडिंग्स, पैराग्राफ और लिंक्स का सही उपयोग सीखेंगे। ये सभी स्किल्स आपको एक प्रोफेशनल डेवलपर बनाएंगी। कोर्स में एट्रीब्यूट्स के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। इससे आपकी वेबसाइट और भी ज्यादा एडवांस दिखेगी।



HTML Free Course के करियर स्कोप

HTML Free Course पूरा करते ही आपको एक सर्टिफिकेट मिलेगा। इस सर्टिफिकेट को आप अपने रिज्यूमे में लगा सकते हैं। ये आपके इंटर्नशिप पाने के चांस को बढ़ा देगा। लिंक्डइन (LinkedIn) प्रोफाइल पर भी इसे शेयर कर सकते हैं। HTML सीखने के बाद करियर के कई रास्ते खुलेंगे।



आप इसके बाद CSS और JavaScript भी सीख सकते हैं। फ्रीलांसिंग करके आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। खुद का ब्लॉग या पोर्टफोलियो बनाना अब आसान होगा। यह कोर्स आपके डिजिटल करियर की मजबूत नींव रखेगा।



कौन कर सकता है अप्लाई

इस Internship 2026कोर्स में कोई भी छात्र हिस्सा ले सकता है। चाहे आप आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस से हों। कोडिंग का पिछला अनुभव होना जरूरी नहीं है। बस आपके पास सीखने का जुनून होना चाहिए।



इंटर्नशिप स्कीम मेंआप ऑनलाइन माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। आपको बस ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा।



इसके बाद आप तुरंत वीडियो लेक्चर देख पाएंगे। 3 घंटे का ये कंटेंट आपके बहुत काम आएगा। आप अपनी फैसिलिटी के मुताबिक कभी भी पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।



HTML Free Course 2026



ये खबरें भी पढ़ें...



Free Canva Course: बिना पैसे खर्च किए बनें प्रो ग्राफिक डिजाइनर, ऐसे करें एनरोल



Free Gemini Courses : Google के ये 6 फ्री कोर्स आपकी स्किल्स को देंगे नई उड़ान, अभी करें एनरोल



IIT Free courses: बिना एंट्रेंस एग्जाम दिए IIT से फ्री में सीखें 6 डिमांडिंग कोर्सेज, इस दिन से होगा शुरू



2026 में करियर बूस्ट के लिए बेस्ट है IBM Free Course, करें अप्लाई



Tags:
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • internship opportunity
  • इंटर्नशिप प्रोग्राम
  • Internship 2026