NTA ने जारी किए JEE Mains Admit Card, ऐसे करें डाउनलोड

Manya Jain | Mar 30, 2026, 14:14 IST
JEE Mains Admit Card
NTA ने JEE Main 2026 सत्र 2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अप्रैल सेशन के उम्मीदवार वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये IIT और NIT में प्रवेश के लिए यह आखिरी मौका मौका है।

Education News.नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, JEE Main 2026 सत्र 2 के एडमिट कार्ड (JEE Main Session 2 Admit कार्ड) ऑफिशियली जारी कर दिए हैं।



वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने अप्रैल सेशन के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।



यह परीक्षा उन लाखों छात्रों के लिए जरूरी है जो आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT) और आईआईआईटी (IIIT) जैसे संस्थानों में एडमिशन लेना चाहते हैं। जनवरी सेशन के रिजल्ट के बाद, अब छात्रों का पूरा ध्यान इस दूसरे और अंतिम मौका पर है।



जेईई मेन 2026 सेशन 2 की पूरी जानकारी

एनटीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रैल सत्र की परीक्षाएं देश भर के विभिन्न शहरों और विदेशों में आयोजित की जाएंगी।



  • सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की तिथि | 23 मार्च 2026
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते में
  • परीक्षा की तारीखें 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026
  • रिजल्ट आने की संभावित डेट- 20 अप्रैल 2026

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

यह परीक्षा दो पालियों (Shifts) में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी।



ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें।
  • लिंक का चयन करें: होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 2 Admit Card" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन जानकारी भरें: अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और पासवर्ड या जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  • सबमिट करें: सुरक्षा पिन (Security Pin) भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • प्रवेश पत्र देखें: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। इसमें दिए गए विवरणों की जांच करें।
  • डाउनलोड और प्रिंट: भविष्य के लिए पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए कम से कम दो प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें...



नहीं जाना होगा कोटा इंदौर, आदिवासी छात्रों के लिए बालाघाट में फ्री JEE NEET कोचिंग



JEE Advanced 2026 परीक्षा पैटर्न, आईआईटी रुड़की ने अफवाहों पर लगाया विराम, जानें फॉर्मेट



JEE Mains 2026: अब पढ़ाई के दौरान IIT कैंपस बदल सकेंगे छात्र



फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस



Tags:
  • Education news
  • NTA
  • JEE
  • JEE Mains
  • admit card
  • jee main