MP पंचायत सचिव और रोजगार सहायक भर्ती: 2900 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 2900 पदों पर उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। आवेदन के लिए ग्रेजुएशन या 12वीं के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा जरूरी है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से होगा। उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर सकेंगे। मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन (अधिसूचना) साल के अंत तक यानी अक्टूबर या नवंबर 2026 के शुरुआती हफ्तों मेंजारी होने की संभावना है।
______________________________________________
एमपी हाईकोर्ट में बंपर भर्ती
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान से असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1174 पद भरे जाएंगे।
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 रखी गई है। उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन के साथ सीपीसीटी स्कोरकार्ड होना जरूरी है।
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और हिंदी टाइपिंग टेस्ट से होगा।
______________________________________________
MPESB ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 परीक्षा आवेदन तारीख बढ़ी
मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती परीक्षा की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। यह फैसला समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए लिया गया है। अब उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तारीख 23 अगस्त 2026 है।
रोजगार पंजीयन पोर्टल के सर्वर में तकनीकी दिक्कत आ रही थी। कई अभ्यर्थी समय पर अपना फॉर्म नहीं भर पा रहे थे। छात्रों की परेशानी को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया। तारीख बढ़ने से हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
______________________________________________
एमपी हाईकोर्ट में बंपर भर्ती
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान से असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1174 पद भरे जाएंगे।
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 रखी गई है। उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन के साथ सीपीसीटी स्कोरकार्ड होना जरूरी है।
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और हिंदी टाइपिंग टेस्ट से होगा।
______________________________________________
भोपाल संस्कृत विश्वविद्यालय में भर्ती
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल ने नई भर्ती निकाली है। यहां पार्ट टाइम टीचर के पदों पर भर्ती होगी। यह नियुक्ति पूरी तरह से अस्थायी आधार पर होगी। संस्थान में कुल 3 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार के पास ज्योतिष-सिद्धांत में मास्टर या आचार्य डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में नेट परीक्षा पास होना जरूरी है। पीएचडी धारक उम्मीदवारों को नेट में छूट मिलेगी।
इस पद के लिए प्रति पीरियड 1000 रुपए मिलेंगे। महीने में अधिकतम 40 हजार रुपए तक मानदेय मिलेगा। इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा। इंटरव्यू भोपाल कैंपस के वत्सराज भवन में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचे। फॉर्म भरकर 17 अगस्त 2026 तक जमा कर दें।
______________________________________________
भोपाल में 10वीं पास युवाओं के लिए एमपी आयकर विभाग में सरकारी नौकरी
आयकर विभाग मध्य प्रदेश ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भोपाल आयकर विभाग में कैंटीन अटेंडेंट के पद खाली हैं। कुल 07 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस सरकारी नौकरीके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 25 साल तय की गई है। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में विशेष छूट मिलेगी। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। फॉर्म भरने की शुरुआत 11 अगस्त 2026 से होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल है।
______________________________________________
नीट यूजी 2026 परीक्षा नियम बदले
नीट यूजी 2026 परीक्षा पास कर चुके लाखों छात्र अब काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं। री-एग्जाम का रिजल्ट 16 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया था। अब काउंसलिंग प्रक्रिया 07 अगस्त 2026 से शुरू होने की पूरी संभावना है। परीक्षा पास करना मेडिकल एडमिशन का केवल आधा हिस्सा होता है। असली जंग काउंसलिंग राउंड में सही कॉलेज की चॉइस फिलिंग से शुरू होती है। इस बार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने काउंसलिंग में कुछ राहत दी है। सिस्टम को डिजिटल बनाते हुए तीन मेन नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। काउंसलिंग की हर छोटी-बड़ी बात को डिटेल से समझना बहुत जरूरी है।
______________________________________________