LBSNAA में लॉ स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप, फ्री रहना और खाना, ऐसे करें अप्लाई
LBSNAA के सेंटर से लॉ स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप आई है। यह इंटर्नशिप चार हफ्ते की होगी और इसके लिए कोई फीस नहीं है।
चयनित छात्रों को अकादमी में मुफ्त रहना और खाना मिलेगा। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा सकती है।
एलिजीबिलिटी क्राइटेरिया
इस इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए छात्रों के पास तय योग्यता होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से तीन साल या पांच साल का एलएलबी कोर्स जरूरी है।
कोर्स के अंतिम वर्ष यानी फाइनल ईयर के छात्र ही इसके लिए पात्र हैं। जिन छात्रों का एकेडमिक रिकॉर्ड शानदार रहा है उन्हें प्राथमिकता मिलती है। मूट कोर्ट प्रतियोगिता जीतने वाले या रिसर्च पेपर वाले छात्र आगे रहते हैं।
चयन प्रक्रिया
छात्रों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि चयन का आधार क्या होगा। इस इंटर्नशिप के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनकी मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा मूट कोर्ट की उपलब्धियां और कॉलेज आईडी देखी जाती है। सभी दस्तावेजों की सही जांच होने के बाद अंतिम सूची बनती है।
इंटर्नशिप के दौरान क्या सुविधाएं मिलेंगी?
चयनित होने वाले छात्रों को अकादमी की तरफ से बेहतरीन सुविधाएं दी जाती हैं। LBSNAA कैंपस के अंदर ही छात्रों को मुफ्त रहने की जगह मिलती है।
इसके साथ ही खाने का कोई भी खर्च छात्रों को नहीं देना होगा। हालांकि यह इंटर्नशिप अनपेड है यानी कोई मासिक स्टाइपेंड नहीं मिलेगा। लेकिन देश के जाने-माने नीति निर्माताओं से सीखने का अनुभव अनमोल है।
लीगल रिसर्च और पॉलिसी एनालिसिस सीखने का मौका
चार हफ्ते के इस सफर में छात्रों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। फैकल्टी सदस्यों के साथ मिलकर लीगल रिसर्च करने का मौका मिलता है।
इसके अलावा पॉलिसी एनालिसिस और एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ की स्टडी कराई जाती है। जो छात्र सिविल सेवा या ज्यूडिशरी में जाना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत उपयोगी है।
आवेदन प्रक्रिया
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत आसान और स्पष्ट है। छात्रों को इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
आवेदन फॉर्म में अपनी सभी शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरनी होगी। इसके साथ अपने कॉलेज के दस्तावेज और प्रमाण पत्र अपलोड करने होते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को अकादमी की तरफ से ईमेल पर सूचना भेजी जाती है।
ये भी पढ़ें...
मेधावी छात्र अक्टूबर से कर सकेंगे फ्री यूपीएससी कोचिंग के लिए आवेदन
कौन हैं CBSE के नए चेयरमैन IAS मनदीप भंडारी
स्कॉलरशिप के नए नियम जारी, अब छात्र एक साथ पा सकेंगे दो स्कॉलरशिप
Police Job Preparation : 12वीं के बाद बेटा को ऐसे बनेगा पुलिस ऑफिसर