MP Board 2025 Result : खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार, जल्द आ सकता है रिजल्ट
MP Board 2025 Result : मध्यप्रदेश बोर्ड (MP Board) के अधिकारियों ने इस साल की 10वीं और 12वीं परीक्षा के इवैल्यूएशन कार्य और रिजल्ट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इस बार, परीक्षाओं के संचालन के साथ ही कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार लगभग 17 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनकी करीब 90 लाख उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी।
इवैल्यूएशन प्रक्रिया के तीन स्तर
इस वर्ष, इवैल्यूएशन कार्य को तीन स्तरों में विभाजित किया गया है: मुख्य परीक्षक, उप मुख्य परीक्षक, और परीक्षक। यह कदम इवैल्यूएशन में अधिक पारदर्शिता लाने और गलतियों की संभावना को कम करने के लिए उठाया गया है। इवैल्यूएशन के प्रत्येक स्तर पर दोबारा जांच होगी, ताकि छात्रों के अंक सही तरीके से दिए जाएं।
- मुख्य परीक्षक
- उप मुख्य परीक्षक
- परीक्षक
अगर किसी विद्यार्थी ने एक ही उत्तर को कई बार लिखा है, तो इसे एक ही बार गणना किया जाएगा। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि सभी उत्तरपुस्तिकाओं का इवैल्यूएशन बिना किसी त्रुटि के हो।
ये खबर भी पढ़िए...Raipur RRC SECR Recruitment : रेलवे में बंपर पदों पर भर्ती, 2 अप्रैल तक करें आवेदन
गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त कदम
ये खबर भी पढ़िए...Anganwadi Bharti 2025 : 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी, 24 मार्च तक करें आवेदन
अंक ऑनलाइन अपलोड करने का कार्य
परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के इवैल्यूएशन के साथ ही परीक्षक अंक भी ऑनलाइन अपलोड करेंगे। अगर इस दौरान कोई गलती होती है तो फिर से कार्रवाई की जाएगी। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाए रखने के लिए बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
कब जारी होगा रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 2025 के 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP Board Result 2025 : 10वीं-12वीं परीक्षा के मूल्यांकन में बदलाव, जानें पूरी प्रक्रिया
इवैल्यूएशन का नया आदेश
भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार के अनुसार, एक शिक्षक को एक दिन में न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 उत्तरपुस्तिकाओं का इवैल्यूएशन (MP Board Exam 2025) करना होगा। इस दौरान, अंक भी ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इस आदेश के बाद शिक्षक अपनी भूमिका को लेकर सतर्क और चिंतित हैं, लेकिन विभाग का कहना है कि यह कदम इवैल्यूएशन में कसावट लाने के लिए उठाया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें