एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: परीक्षा से पहले हो रही घबराहट, तो इस हेल्पलाइन पर लें फ्री एडवाइस

Kaushiki | Feb 08, 2026, 12:15 IST
mp-board-exam
MP बोर्ड परीक्षा जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ऐसे में एमपी बोर्ड ने आपकी फेल होने के डर को दूर करने के लिए हेल्पलाइन सेंटर शुरू किया है। साथ ही यहां एक्सपर्ट्स टॉप करने के सीक्रेट मंत्र शेयर कर रहे हैं।

MP Board Exam 2026:मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अगले हफ्ते से 10वीं और 12वीं के हजारों स्टूडेंट्स अपनी किस्मत आजमाने परीक्षा हॉल में होंगे। इस वक्त स्टूडेंट्स के मन में एक ही सवाल है कि आखिर पेपर कैसा आएगा और टॉप कैसे करें?



आपकी इसी उलझन को सुलझाने के लिए एमपी बोर्ड ने हेल्पलाइन सेंटर शुरू किया है। यहां एक्सपर्ट्स टॉप करने के सीक्रेट मंत्र शेयर कर रहे हैं।



सीनियर काउंसलर डॉ. शबनम खान के मुताबिक, सही स्ट्रेटेजी, टेक्स्ट बुक्स पर फोकस और डिजिटल टूल्स का सही यूज छात्रों को मेरिट लिस्ट में ला सकता है।



अगर आप भी एग्जाम स्ट्रेस से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स की इन सलाहों को अपनाकर अपनी तैयारी को और भी मजबूत और असरदार बना सकते हैं। आइए जानें...



टेक्स्ट बुक्स से दोस्ती करें, उन्हें इग्नोर न करें

आजकल स्टूडेंट्स गाइड और शॉर्टकट के चक्कर में अपनी असली ताकत यानी टेक्स्ट बुक्स को भूल जाते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पेपर हमेशा आपके सिलेबस और किताबों से ही बनता है।



चाहे आप एआई (AI) का इस्तेमाल करें या सोशल मीडिया का। किताबों को पढ़ना कभी न छोड़ें। आपके सभी सवालों के जवाब और विकल्प वहीं छुपे होते हैं।



वीडियो और मैप्स की लें मदद

एमपी बोर्ड पेपर मेंसिर्फ रट्टा मारना काफी नहीं है। अब पढ़ाई करने के तरीके बदल गए हैं। आप दीक्षा एप (Diksha App) और NCERT के एजुकेशनल वीडियो देख सकते हैं।



इनसे आपके दिमाग में एक मेमोरी मैप बनता है। इससे चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं। बस एक बात का ध्यान रखें, जब भी मोबाइल पर पढ़ाई करें, तो पेरेंट्स की निगरानी जरूर होनी चाहिए।



पढ़ाई का सही तरीका

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लगातार घंटों तक पढ़ना आपके दिमाग को थका सकता है। उनका मानना है कि आपको 45 मिनट पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी चाहिए।



इसके बाद 5 मिनट का छोटा सा ब्रेक जरूर लें। इस ब्रेक में आप गहरी सांस लें। हल्का म्यूजिक सुनें या दोस्तों से बात करें। ये तरीका आपके दिमाग को दोबारा रिचार्ज कर देता है।



पुराने पेपर्स की लें मदद

अगर आप मेरिट लिस्ट में आना चाहते हैं, तो पिछले सालों के टॉपर्स की कॉपियां जरूर देखें। इससे आपको समझ आएगा कि उत्तर कैसे लिखने चाहिए।



पुराने मॉडल पेपर्स को सॉल्व करने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर ये सारी चीजें और मार्किंग स्कीम अवेलेबल हैं।



नींद और सेहत से कोई समझौता नहीं

एमपी बोर्ड परीक्षा मेंअक्सर छात्र परीक्षा के डर से रात-रात भर जागते हैं। काउंसलर के मुताबिक, कम से कम 5 से 6 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। अगर आपका दिमाग फ्रेश नहीं रहेगा, तो पढ़ा हुआ याद रखना मुश्किल होगा।



अच्छा खाना खाएं, खूब पानी पिएं और नेगेटिव बातें करने वाले लोगों से दूर रहें। खुद पर भरोसा रखें क्योंकि ऐसी कोई परीक्षा नहीं जो आपके सिलेबस से बाहर हो।



हेल्पलाइन सेंटर: 24 घंटे विशेषज्ञों का साथ

एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं एमपी बोर्डस्टूडेंट्स की मदद के लिए जबरदस्त तैयारी की है। भोपाल स्थित हेल्पलाइन सेंटर में 18 काउंसलर्स तीन शिफ्टों में काम कर रहे हैं। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आप किसी भी समय अपनी समस्या बता सकते हैं।



  • हेल्पलाइन नंबर: 1800-2330175 (Toll-Free)
  • समय: सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक।
  • एक्सपर्ट: सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट 24 घंटे उपलब्ध हैं।

अंत में, बोर्ड परीक्षा केवल आपकी मेहनत ही नहीं बल्कि सही रणनीति की भी परीक्षा है। एक्सपर्ट्स के ये सुझाव और हेल्पलाइन की मदद आपको तनाव से निकालकर सफलता की ओर ले जाएगी।



खुद पर भरोसा रखें, किताबों से जुड़े रहें और सेहत का ध्यान रखते हुए अपना बेस्ट परफॉरमेंस करें। याद रहे, पॉजिटिव थिंकिंग और रेगुलर रिविजन ही आपको इस परीक्षा में टॉपर बना सकता है।



ये खबरें भी पढ़ें...



Board Exam Tips: 15 मिनट के इस गोल्डन टाइम को बनाएं अपनी एग्जाम स्ट्रेटेजी का हिस्सा



MP Board Exam Tips: ऐसे लिखें अपना गणित का पेपर, मिलेंगे फुल मार्क्स



Board Exam Tips: एग्जामिनर को इम्प्रेस करने के लिए ऐसे लिखें अपने आंसर



MP Board Exam Tips : जानें कैसे लिखते हैं टॉपर अपनी कॉपी, नहीं कटता एक भी नंबर, अभी से कर लें तैयारी



Tags:
  • MP Board Exam
  • एमपी बोर्ड परीक्षा
  • एमपी बोर्ड
  • 10वीं-12वीं एमपी बोर्ड
  • एमपी बोर्ड पेपर
  • MP Board Exam Tips
  • MP Board Exam 2026