१2वीं में आए हैं 70% से अधिक अंक तो फायदा लें मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का
पात्रता के लिए मानदंड (Eligibility Criteria)
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को निम्नलिखित मानदंड पूरे करने होंगे:
मूल निवासी: आवेदक को प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।योग्यता: मध्य प्रदेश बोर्डसे 12वीं पास: न्यूनतम 70% अंक अनिवार्य।
CBSE/ICSE से 12वीं पास: न्यूनतम 85% अंक आवश्यक।
पारिवारिक आय: आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रवेश परीक्षा:इंजीनियरिंग (JEE Mains): 1.5 लाख रैंक तक
मेडिकल (NEET): सरकारी कॉलेज में चयन
समग्र आईडी: आवेदन के लिए छात्र के पास 9 अंकों की समग्र आईडी होनी चाहिए जिसमें eKYC अनिवार्य है।
किन कोर्सों में मिलेगा लाभ?
योजना केवल मेडिकल और इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य प्रोफेशनल व जनरल कोर्सेज को भी कवर करती है, जैसे:
प्रोफेशनल कोर्सेज: MBBS, BDS,B.Tech,B.Arch, LLB, B.Pharm,, BBA, BCA,
जनरल: BA, B.Sc, B.Com, MA, M.Sc, M.Com, B.Ed आदि
विशेष संस्थान:आईआईटी, एनआईटी, एम्स, आईआईएम आदि में पढ़ाई करने वाले छात्रों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है।
ये भी पढ़ें:
सीबीएसई रिजल्ट से पहले बड़ा अपडेट, रीचेकिंग को लेकर बदले गए ये नियम
योजना के तहत मिलने वाले लाभ (Benefits of MMVY)
ट्यूशन फीस माफी: चयनित छात्रों की कॉलेज ट्यूशन फीस पूरी तरह सरकार द्वारा दी जाती है।
एडमिशन फीस: एडमिशन से जुड़ी सभी फीस जैसे रजिस्ट्रेशन, परीक्षा, लैब आदि शुल्क शामिल हैं।
शैक्षणिक सहायता: कई संस्थानों में किताबों, लैपटॉप और शैक्षणिक सामग्री के लिए अतिरिक्त सहायता भी दी जाती है।
विशेष संस्थान लाभ: यदि छात्र AIIMS, IIT, IIM या NIT जैसे संस्थान में चयनित होता है, तो उसे अतिरिक्त लाभ मिलता है।
मेस शुल्क और कॉशन मनी का भुगतान स्वयं छात्र को करना होता है।
कैसे अप्लाई करें (How to Apply)
चरण 1: रजिस्ट्रेशन करें
वेबसाइट पर जाएं: http://scholarshipportal.mp.nic.in
"Application for MMVY Only" टैब पर क्लिक करें
"Register for Academic Year 2024-25" पर जाएं
समग्र ID डालें, eKYC करें और कैप्चा दर्ज करें
यूज़र ID और पासवर्ड बनाएं
चरण 2: आवेदन फॉर्म भरें
लॉगिन करें और सभी जरूरी जानकारियां भरें
कोर्स डिटेल्स, कॉलेज की जानकारी, और बैंक अकाउंट अपडेट करें
डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें
चरण 3: संस्थान से वेरिफिकेशन
आपका आवेदन संबंधित कॉलेज द्वारा वेरिफाई किया जाएगा। इसकी स्थिति पोर्टल पर देखी जा सकती है।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- 1. क्या यह योजना सिर्फ मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए है?
हां, यह योजना केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए है। अन्य राज्य के छात्र इसके पात्र नहीं हैं। - 2. क्या एक छात्र योजना का लाभ एक से अधिक बार ले सकता है?
नहीं, योजना के अंतर्गत केवल एक कोर्स में ही लाभ लिया जा सकता है। यदि पहले किसी कोर्स में लाभ लिया जा चुका है, तो दोबारा पात्रता नहीं होगी। - 3. क्या सामान्य वर्ग के छात्र भी योजना का लाभ ले सकते हैं?
हां, यह योजना सभी वर्गों के लिए है। यदि छात्र आवश्यक शैक्षणिक और आर्थिक पात्रता पूरी करता है, तो वर्ग की परवाह किए बिना वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
- 1. क्या यह योजना सिर्फ मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए है?
हां, यह योजना केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए है। अन्य राज्य के छात्र इसके पात्र नहीं हैं। - 2. क्या एक छात्र योजना का लाभ एक से अधिक बार ले सकता है?
नहीं, योजना के अंतर्गत केवल एक कोर्स में ही लाभ लिया जा सकता है। यदि पहले किसी कोर्स में लाभ लिया जा चुका है, तो दोबारा पात्रता नहीं होगी। - 3. क्या सामान्य वर्ग के छात्र भी योजना का लाभ ले सकते हैं?
हां, यह योजना सभी वर्गों के लिए है। यदि छात्र आवश्यक शैक्षणिक और आर्थिक पात्रता पूरी करता है, तो वर्ग की परवाह किए बिना वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। - मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक