National Science Day : क्या है रमन इफेक्ट, जिसने दुनिया को दिखाई विज्ञान की राह

Manya Jain | Feb 28, 2025, 11:41 IST
national science day 2025
हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) मनाया जाता है। यह दिन विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को सम्मानित करने और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

Natioanl Science Day : हर साल28 फरवरीकोराष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day)मनाया जाता है। यह दिन विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को सम्मानित करने और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को इस क्षेत्र में प्रेरित करना है।



नेशनल साइंस डे क्यों मनाया जाता है?

1960s :: Dr. C.V.Raman Teaching Diffraction : r/IndiaSpeaks


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस28 फरवरी 1928को सरसी.वी. रमनद्वारा की गई महान वैज्ञानिक खोज"रमन प्रभाव"(Raman Effect) की याद में मनाया जाता है। इसी दिन उन्होंने इस प्रभाव की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें1930 में नोबेल पुरस्कारसे सम्मानित किया गया था। यह खोज प्रकाश के प्रकीर्णन (Scattering of Light) से संबंधित थी, जिसने विज्ञान की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।



ये खबर भी पढ़िए...MPPSC SET के रिजल्ट जारी, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के फॉर्म भरने की प्रक्रिया चालू



नेशनल साइंस डे थीम 2025

रमन इफेक्ट क्या है?

Ilustración del efecto Raman para el Día Nacional de la Ciencia de la India | Imagen Premium genera


जब प्रकाश किसी ट्रांसपेरेंट मीडियम से गुजरता है, तो उसकी कुछ किरणें अपना मार्ग बदल लेती हैं और उनका तरंगदैर्ध्य (Wavelength) भी परिवर्तित हो जाता है। इस घटना को ही रमन इफेक्ट कहा जाता है। यह खोज भौतिकी में एक क्रांतिकारी सिद्धांत साबित हुई और इसने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में नई राहें खोलीं।



ये खबर भी पढ़िए...MPTAAS Scheme : सरकार इन वर्गों के लिए चलाती है स्कॉलरशिप योजना, ये कर सकते हैं अप्लाई



नेशनल साइंस डे का उद्देश्य

National Science Day: आसान भाषा में समझें क्यों मनाया जाता है नेशनल साइंस डे, जानें इतिहास, महत्व औ


इस दिन को मनाने का प्रमुख उद्देश्य देश मेंविज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व को उजागर करनाऔर नई पीढ़ी को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा, इस दिन विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विज्ञान से जुड़े सेमिनार, प्रदर्शनी, वर्कशॉप और लेक्चर आयोजित किए जाते हैं।



ये खबर भी पढ़िए... March 2025 Exam Calendar : मार्च में होंगी ये प्रमुख परीक्षाएं , चेक करें लिस्ट



thesootr links

Tags:
  • Education news
  • Science
  • विज्ञान
  • national science day
  • top education news
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस