NDA 2027 की तैयारी कर रहे हैं? इन 6 विषयों पर फोकस करें, अफसर बनने की राह होगी आसान

Arohi Raj | Sootr Creatives | Published:
गणित से करेंट अफेयर्स तक, ऐसे पक्की करें NDA की तैयारी।
Do you dream of becoming an officer in the country’s armed forces? The NDA could be a golden opportunity for you. The Union Public Service Commission (UPSC) has released its examination calendar for 2027.
देश की तीनों सेनाओं में अफसर बनने का सपना है? NDA आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक, NDA की पहली परीक्षा अप्रैल में होगी। वहीं, दूसरी परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी। लेकिन इस परीक्षा में सफलता सिर्फ मेहनत से नहीं मिलती।

इसके लिए सही विषयों पर फोकस करना भी जरूरी है। मैथ्स से लेकर अंग्रेजी और जनरल नॉलेज तक, हर विषय की अपनी अहमियत है। ऐसे में उम्मीदवारों को तैयारी की सही रणनीति बनानी चाहिए।



जानें कब होगी परीक्षा

UPSC के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, NDA और नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (I) 2027 का नोटिफिकेशन 2 दिसंबर 2026 को आएगा। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2026 है। इसकी रिटन एग्जाम 11 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी।



वहीं, NDA और नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (II) 2027 का नोटिफिकेशन 12 मई को आएगा। इसकी परीक्षा 19 सितंबर 2027 को प्रस्तावित है। उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं के लिए अपनी तैयारी कर सकते हैं।



NDA परीक्षा में होते हैं दो पेपर

NDA की रिटन परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं। पहला पेपर मैथ्स का होता है। दूसरा पेपर जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) कहलाता है। मैथ्स का पेपर कुल 300 अंकों का होता है। वहीं, GAT के लिए 600 अंक निर्धारित हैं। इस तरह रिटन परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है।



रिटन परीक्षा पास करने वालों को SSB इंटरव्यू देना होता है। इंटरव्यू के लिए भी 900 अंक निर्धारित हैं। इस तरह चयन प्रक्रिया कुल 1800 अंकों की होती है। अंतिम चयन में दोनों चरणों का प्रदर्शन अहम होता है।



1. मैथ्स पर सबसे ज्यादा फोकस करें

NDA की तैयारी में मैथ्स सबसे अहम विषयों में शामिल है। इस पेपर के लिए 300 अंक निर्धारित हैं। इसलिए इसकी नियमित प्रैक्टिस करना जरूरी है। सिर्फ फॉर्मूले याद करने से अच्छे अंक नहीं मिलेंगे। सवालों को हल करने का अभ्यास भी करना होगा। उम्मीदवारों को इन टॉपिक्स पर खास ध्यान देना चाहिए।



  • Algebra (बीजगणित)
  • Trigonometry (त्रिकोणमिति)
  • Matrix and Determinant (मैट्रिक्स और सारणिक)
  • Calculus (कलन)

इन विषयों की तैयारी के लिए NCERT किताबें काफी मददगार होगी। खासतौर पर कक्षा 11वीं और 12वीं की किताबें पढ़ें। हर दिन मैथ्स के सवाल हल करने की आदत डालें। इससे सवाल हल करने की गति बेहतर होगी।



2. अंग्रेजी को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

NDA के GAT पेपर में अंग्रेजी के 200 अंक होते हैं। इसलिए इस विषय को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। उम्मीदवारों को अंग्रेजी की नियमित तैयारी करनी चाहिए।



इसके लिए ग्रामर, टेंस और वोकेबुलरी पर ध्यान दें। सिनॉप्सिस और एंटोनीम्स की भी अच्छी प्रैक्टिस करें। इसके अलावा सेंटेन्स करेक्शन और रिडिंग कॉन्प्रिहेंसिंग तैयार करें।



हर दिन इंग्लिश न्यूज पेपर पढ़ने की आदत डालें। इससे नए शब्द सीखने में मदद मिलेगी। साथ ही पढ़ने और समझने की क्षमता भी बढ़ेगी। हर दिन नए शब्दों की एक छोटी लिस्ट बनाएं। फिर इन शब्दों का इस्तेमाल वाक्यों में करें।



3. फिजिक्स और केमिस्ट्री की तैयारी भी जरूरी

NDA के GAT पेपर में साइंस से जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं। इसलिए फिजिक्स और केमिस्ट्री पर भी ध्यान देना जरूरी है। इन विषयों की बुनियादी जानकारी मजबूत रखें।



फिजिक्स में गति और बल से जुड़े टॉपिक्स तैयार करें। न्यूटन के नियमों को अच्छी तरह समझें। इसके अलावा ग्रेविटी, लाइट और साउंड भी पढ़ें। बिजली से जुड़े सवालों की भी प्रैक्टिस करें।



वहीं, केमिस्ट्री में एटम और एलिमेंट पर ध्यान दें। कैमिकल रिएक्शन को अच्छी तरह समझें। एसिड बेस और मेटल-नॉन मेटल से जुड़े टॉपिक्स भी पढ़ें। इन विषयों के लिए NCERT किताबों की मदद लें।



4. इतिहास और जियोग्राफी पर ध्यान दें

NDA परीक्षा में इतिहास और भूगोल से सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए इन दोनों विषयों की नियमित पढ़ाई करें। इतिहास में एंसिएंट और मॉर्डन इंडिया को अच्छी तरह पढ़ें।भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। प्रमुख आंदोलनों और उनके नेताओं के बारे में जानें। महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं को तारीखों के साथ याद करें।



जियोग्राफी में भारत की नदियों और पर्वतों को पढ़ें। यहां की क्लाइमेट और मिट्टी से जुड़े टॉपिक्स भी तैयार करें। एग्रीकल्चर और नेचुरल रिसोर्सेस की जानकारी भी रखें। पढ़ाई के दौरान मैप का इस्तेमाल जरूर करें। इससे जियोग्राफिकल जानकारियां याद रखना आसान होगा।



5. करेंट अफेयर्स के लिए रोज न्यूज पेपर पढ़ें

NDA की तैयारी में करेंट अफेयर्स भी काफी महत्वपूर्ण हैं। उम्मीदवारों को देश और दुनिया की खबरें पढ़नी चाहिए। इसके लिए रोजाना अखबार पढ़ने की आदत डालें।राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर नजर रखें। खेल और पुरस्कारों से जुड़ी खबरें भी पढ़ें। विज्ञान और तकनीक की नई जानकारियां भी जुटाएं। रक्षा क्षेत्र से जुड़ी खबरों पर खास ध्यान दें।



भारतीय सेना के सैन्य अभ्यास जरूर पढ़ें। रक्षा समझौतों और नए हथियारों की जानकारी रखें। अंतरिक्ष मिशनों से जुड़े सवालों की भी तैयारी करें। रोजाना पढ़ी गई खबरों के छोटे नोट्स बनाएं। इससे परीक्षा से पहले रिवीजन करना आसान होगा।



6. मॉक टेस्ट और पुराने पेपर से करें प्रैक्टिस

NDA में सफलता के लिए सिर्फ किताबें पढ़ना काफी नहीं है। उम्मीदवारों को समय के अंदर सवाल हल करना आना चाहिए। इसके लिए पुराने क्वेशन पेपर का अभ्यास करें। साथ ही नियमित रूप से मॉक टेस्ट भी दें।



मॉक टेस्ट से परीक्षा का पैटर्न समझने में मदद मिलेगी। इससे तैयारी की कमजोरियां भी सामने आएंगी। जिन विषयों में परेशानी हो, उन्हें दोबारा पढ़ें। हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियां जरूर जांचें। इससे अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।



ध्यान रखें, NDA की रिटन परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है। हर गलत जवाब पर एक-तिहाई अंक काटे जाते हैं। इसलिए सवालों के जवाब सोच-समझकर दें। बिना जानकारी के अंदाजा लगाकर जवाब देने से बचें।



SSB इंटरव्यू की तैयारी भी साथ-साथ करें

रिटन परीक्षा पास करने के बाद SSB इंटरव्यू होता है। इसलिए इसकी तैयारी आखिरी समय के लिए न छोड़ें। SSB में उम्मीदवार के व्यक्तित्व को परखा जाता है। इस दौरान नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता देखी जाती है। उम्मीदवार का टीमवर्क भी काफी महत्वपूर्ण होता है।



इसके अलावा अलग-अलग परिस्थितियों में उसका व्यवहार देखा जाता है। इसके लिए अपनी बातचीत की क्षमता बेहतर बनाएं। समूह में चर्चा करने का अभ्यास भी करें। अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखने की आदत डालें। रोजमर्रा की गतिविधियों में भी सक्रिय रहें।



FAQs



  1. NDA 2027 की परीक्षा कब आयोजित होगी?
    NDA और Naval Academy Examination (I) 2027 की रिटन परीक्षा 11 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी।
  2. NDA परीक्षा में किस विषयों पर ध्यान देना चाहिए?
    NDA परीक्षा में मुख्य रूप से मैथ्स, इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, इतिहास, भूगोल और करेंट अफेयर्स पर ध्यान देना चाहिए।
  3. NDA परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?
    NDA और Naval Academy Examination (I) 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर 2026 है।
Tags:
  • एनडीए परीक्षा 2027
  • एनडीए की तैयारी
  • सेना में अफसर बनने का मौका
  • एनडीए सिलेबस
  • परीक्षा की तैयारी कैसे करें
  • NDA 2027 Exam Date
  • NDA Syllabus 2027
  • SSB Interview
  • naval academy examination