NEET UG 2026 से पहले आधार बायोमेट्रिक अपडेट करना जरूरी, NTA ने जारी की एडवाइजरी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। इस साल 22 लाख से ज्यादा छात्र डॉक्टर बनने की रेस में हैं। एनटीए ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही छात्रों के लिए एक जरूरी सलाह भी दी है। अक्सर परीक्षा केंद्र पर वेरिफिकेशन में काफी दिक्कत आती है।
इस समस्या से बचने के लिए एक खास समाधान बताया गया है। सभी छात्र अपना आधार बायोमेट्रिक विवरण तुरंत अपडेट करवा लें। बायोमेट्रिक अपडेट होने से सेंटर पर आपका समय बचेगा। अगर आप भी परीक्षा दे रहे हैं, तो यह बात नोट कर लें। आधार अपडेट न होने पर एंट्री में परेशानी हो सकती है।
नीट यूजी 2026 एग्जाम शेड्यूल
- परीक्षा की तिथि (Exam Date): 3 मई 2026
- परीक्षा का समय (Timing): दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- परीक्षा केंद्रों की संख्या: भारत के 552 शहरों और विदेश के 14 प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
आधार बायोमेट्रिक अपडेट करना क्यों जरूरी हैं?
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर एंट्री से पहले प्रत्येक उम्मीदवार का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसमें उंगलियों के निशान (Fingerprints) और आईरिस स्कैन (Iris Scan) शामिल होता है।
उम्र के साथ बदलाव
कई छात्रों के आधार कार्ड तब बने थे जब वे बहुत छोटे थे। उम्र बढ़ने के साथ उंगलियों के निशान और शारीरिक बदलाव आ जाता है। UIDAI के नियमों के अनुसार, 15 साल की उम्र पूरी होने पर बायोमेट्रिक्स को अपडेट करना जरूरी है।
जल्दी करवा लें ऑथेंटिकेशन
यदि परीक्षा केंद्र पर आपके फिंगरप्रिंट मैच नहीं होते हैं, तो वेरिफिकेशन प्रक्रिया में देरी हो सकती है या आपकी उम्मीदवारी पर सवाल उठ सकते हैं। समय रहते इसे अपडेट करवाने से परीक्षा के दिन आप मानसिक शांति के साथ पेपर दे सकेंगे।
निःशुल्क सेवा
एनटीए ने याद दिलाया है कि 15 से 17 साल की उम्र के बीच बायोमेट्रिक्स अपडेट करवाना बिल्कुल मुफ्त है। इसे किसी भी नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhar Seva Kendra) पर जाकर कराया जा सकता है।
एनटीए की एडवाइजरी
बायोमेट्रिक अपडेट न होने पर हो सकती है परेशानी
- एंट्री में देरी: मैन्युअल वेरिफिकेशन में समय लग सकता है जिससे आपका कीमती समय बर्बाद होगा।
- तनाव: परीक्षा के ठीक पहले ऐसी तकनीकी समस्या छात्र के आत्मविश्वास को कम कर सकती है।
- जांच का दायरा: सत्यापन न होने की स्थिति में सुरक्षा एजेंसियां और पर्यवेक्षक छात्र की पहचान को लेकर अधिक सख्ती बरत सकते हैं।
नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- नीट की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in या NEET पर जाएं।
- "NEET UG 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सुरक्षा पिन (Security Pin) डालें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें...
MP NEET UG 2026: एमपी पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों पर होगी कमांडो जैसी सुरक्षा
पावर ग्रिड से UPSSSC तक, इस हफ्ते सरकारी नौकरी की बहार, देखिए हफ्ते की टॉप जॉब्स
12 वीं के बाद ये विभाग देते हैं सीधे Sarkari Naukri, जानें पूरी प्रोसेस
फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस