ड्रेस कोड से लेकर गूगल मैप्स की चेतावनी तक, NEET UG 2026 से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Manya Jain | May 03, 2026, 08:00 IST
Neet UG 2026
आज दोपहर 2 बजे से NEET UG 2026 परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। एनटीए (NTA) ने कपड़ों को लेकर सख्त नियम जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र जाने से पहले ख्याल रखें।

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026), आज रविवार यानी 3 मई को आयोजित होने जा रही है। देशभर के लाखों भविष्य के डॉक्टर्स इस परीक्षा में शामिल होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।



आइए जानतें हैं परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर किन नियमों का पालन करना है। छोटी सी चूक भी आपको परीक्षा देने से वंचित कर सकती है।



दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट

एनटीए के नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना जरूरी है। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी, लेकिन दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।



  • रिपोर्टिंग टाइम: 11:00 AM से शुरू।
  • अंतिम प्रवेश (Last Entry): 01:30 PM तक।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट: एडमिट कार्ड (Admit Card) का प्रिंटआउट, पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड)।

गूगल मैप्स पर न करें भरोसा

इस बार एनटीए ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। एजेंसी को जानकारी मिली है कि गूगल मैप्स (Google Maps) या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुछ परीक्षा केंद्रों के पते गलत दिखाए जा रहे हैं या पिन लोकेशन सटीक नहीं है।



सावधानी बरतें:



  1. केवल मैप की पिन लोकेशन पर भरोसा न करें।
  2. अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए पूरे पते (Full Address) को दोबारा पढ़ें।
  3. यदि संभव हो, तो आज शाम तक ही परीक्षा केंद्र की भौतिक स्थिति (Physical Location) का पता लगा लें।
  4. कल के लिए ट्रैफिक, मौसम और रास्ते की देरी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

नीट यूजी ड्रेस कोड: क्या पहनें और क्या नहीं?

परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एनटीए ने सख्त ड्रेस कोड (Dress Code) लागू किया है।



पुरुष उम्मीदवारों के लिए

  • कपड़े: साधारण पैंट, जींस या ट्राउजर पहनें। भारी जेबों वाले कपड़े या बड़े बटन वाले शर्ट से बचें।
  • फुटवियर: केवल चप्पल या सैंडल पहनें। जूते (Shoes) पहनकर आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • सिर पर: टोपी, मफलर या सिर ढकने वाली किसी भी चीज की अनुमति नहीं है।

महिला उम्मीदवारों के लिए (For Female Candidates):

  • कपड़े: साधारण ट्राउजर या लेगिंग पहनें। बड़े कढ़ाई वाले या फैंसी बटन वाले कपड़े न पहनें।
  • ज्वेलरी: कान की बाली, अंगूठी, चूड़ी या हार जैसे किसी भी आभूषण को घर पर ही उतार दें।
  • मेकअप: हाथों पर मेहंदी लगाने से बचें, क्योंकि इससे बायोमेट्रिक हाजिरी में समस्या आ सकती है।
  • फुटवियर: साधारण सैंडल चुनें, जूते बिल्कुल न पहनें।

परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं ये चीजें

  • किसी भी प्रकार का स्टेशनरी (पेन, पेंसिल, बॉक्स)।
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ)।
  • खाने-पीने की चीजें (पानी की बोतल पारदर्शी होनी चाहिए)।
  • पर्स, हैंडबैग या वॉलेट।

तनाव महसूस हो तो यहाँ करें संपर्क

एनटीए ने पहली बार परीक्षार्थियों की मानसिक सेहत को लेकर एक विशेष भावुक संदेश जारी किया है। एनटीए का कहना है कि "आपकी ज़िंदगी से बढ़कर कोई परीक्षा नहीं है।"



अगर कल की परीक्षा को लेकर आप ज्यादा दबाव, चिंता या घबराहट (Exam Anxiety) महसूस कर रहे हैं, तो तुरंत आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें:



  • हेल्पलाइन 1: 14416
  • हेल्पलाइन 2: 1-800-891-4416

यह हेल्पलाइन सेवा आपकी मदद के लिए 24x7 उपलब्ध है। याद रखें, आप अकेले नहीं हैं और आपकी मेहनत पर सबको विश्वास है।



ये भी पढ़ें...



NEET UG के छात्रों को सरकार ने दी बड़ी राहत, MBBS सीटों में होगी बंपर बढ़ोतरी



NEET Exam Tips: NEET में टॉप स्कोर पाने की स्ट्रेटेजी, ऐसे तैयार करें अपना स्मार्ट प्लान



MP NEET UG 2026: एमपी पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों पर होगी कमांडो जैसी सुरक्षा



NEET UG के छात्रों को सरकार ने दी बड़ी राहत, MBBS सीटों में होगी बंपर बढ़ोतरी



Tags:
  • NTA
  • एनटीए
  • ड्रेस कोड
  • NEET UG 2026
  • neet ug 2026