जल्द जारी होगा NEET UG Re-Exam रिजल्ट, छात्र ऑफिशियल पोर्टल रखें नजर

Kaushiki | Jul 01, 2026, 12:30 IST
NEET UG Re-Exam Result 2026
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नीट यूजी री-एग्जाम का रिजल्ट जारी करने वाली है। कॉपियों की जांच का काम तेजी से चल रहा है। प्रोविजनल आंसर-की पर मिली 10 हजार से ज्यादा आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

NEET UG Re-Exam 2026: मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम देने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा अपडेट आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA बहुत जल्द नीट री-एग्जाम का रिजल्ट जारी करेगी। परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है।



परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई 2026 तक या उससे पहले आने की संभावना है। एजेंसी ने आंसर कॉपियों का मूल्यांकन काफी तेज कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।



10 हजार आपत्तियों पर हो रहा विचार

बता दें कि, NTA को प्रोविजनल आंसर-की पर बहुत सारी आपत्तियां मिली हैं। छात्रों ने 10 हजार से ज्यादा सवाल-जवाब पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। एजेंसी के एक्सपर्ट्स हर एक आपत्ति की गहराई से जांच कर रहे हैं। पूरी जांच के बाद ही फाइनल आंसर-की तैयार होगी। इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर छात्रों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसमें पूरी पारदर्शिता रखने की कोशिश की जा रही है।



नीट यूजी स्कोरकार्ड कैसे चेक करें

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान ऑनलाइन स्टेप्स फॉलो करने होंगे।



  • सबसे पहले NEET की ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे 'NEET UG Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहा Security Pin बॉक्स में भरें।
  • अब नीचे दिए गए Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपका NEET UG 2026 Scorecard स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी शुरू

नीट यूजी 2026 परीक्षारिजल्ट घोषित होने के बाद मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन (नीट यूजी काउंसलिंग)की रेस शुरू होगी। परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई 2026 तक या उससे पहले आने की संभावना है। इसके लिए नेशनल लेवल पर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।



काउंसलिंग का पूरा जिम्मा मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC के पास होता है। एमसीसी ऑल इंडिया कोटा की 15% सीटों पर एडमिशन कराता है। इसके तहत सभी AIIMS, JIPMER और केंद्रीय संस्थानों की सीटें आती हैं।



बाकी 85% सीटों के लिए स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी काम करती है। स्टेट कोटा के तहत राज्यों के सरकारी और प्राइवेट कॉलेज आते हैं। छात्र काउंसलिंग के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।



पेपर लीक विवाद के बाद हुई दोबारा परीक्षा

बताते चलें कि इस साल नीट यूजी परीक्षा को लेकर काफी विवाद हुआ था। पेपर लीक विवाद के बाद 21 जून 2026 को सख्त सुरक्षा के बीच नीट री-एग्जाम आयोजित किया गया था। इस पूरे मामले की जांच CBI कर रही है। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर काम किया।



इस बार NTA (नीट यूजी रीएग्जाम रिजल्ट) ने PwD यानी दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष इंतजाम किए थे। इसके तहत 10 हजार से अधिक छात्रों को जरूरी सुविधाएं दी गईं। इसके अलावा गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और कीमोथेरेपी करा रहे लगभग 81 गंभीर बीमार छात्रों के लिए भी अलग से बेहतरीन व्यवस्था की गई, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपना एग्जाम पूरा कर सकें।



ये खबरें भी पढ़ें...



NTA ने जारी की री-NEET UG 2026 आंसर की, काउंसलिंग जल्द होगी शुरू



फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस



RE-NEET: परीक्षा हॉल में मोबाइल लेकर बैठी रही छात्रा, एआई से ढूंढ रही थी जवाब



Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस



Tags:
  • NEET UG
  • नीट यूजी परीक्षा
  • नीट यूजी रीएग्जाम रिजल्ट
  • नीट यूजी काउंसलिंग
  • NEET UG 2026
  • नीट यूजी 2026 परीक्षा