अंतर्राष्ट्रीय छात्रों पर अमेरिका सख्त, New America Visa Rules के तहत होगी कड़ी जांच

Manya Jain | Apr 05, 2025, 17:39 IST
new america visa rule
अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा नियमों में सख्ती बढ़ा दी है। अब क्लास मिस करने पर वीजा रद्द किया जाएगा और सोशल मीडिया पोस्ट की गहन जांच की जाएगी। इस कदम का उद्देश्य अमेरिकी और इजरायली आलोचना करने वालों को देश में प्रवेश से रोकना है।

New America Visa Rules : इन दिनों अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को लेकर काफी सख्ती बरत रहा है। ऐसे में स्टूडेंट वीजा आवेदन प्रक्रिया में हाल ही में बदलाव हुआ है।



जिसमें अगर छात्र क्लास मिस करते हैं तो उनका वीजा रद्द कर दिया जाएगा। अगर आप अमेरिका में पढ़ाई या एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए जाने की सोच रहे हैं, तो अब आपके सोशल मीडिया पोस्ट एक बड़ी रुकावट बन सकते हैं।



बता दें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेशों में तैनात राजनयिकों को आदेश दिया है कि वे स्टूडेंट्स और अन्य प्रकार के वीजा आवेदकों के सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम की गहन जांच की जाएगी।



इसका मुख्य उद्देश्य अमेरिका और इजरायल की आलोचना करने वाले लोगों को देश में प्रवेश से रोकना है।



सोशल मीडिया कंटेंट की होगी जांच

रुबियो के निर्देश के बाद, अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के अधिकारी अब वीजा आवेदकों के सोशल मीडिया पोस्ट्स की स्क्रीनिंग करेंगे।



यह कदम अमेरिकी अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया है कि वीजा आवेदक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे का कारण न बनें।



इसके तहत उन व्यक्तियों को निशाना बनाया जाएगा जिनके सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी सरकार, संस्कृति, या संस्थानों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हो सकती है।



फ्रॉड प्रिवेंशन यूनिट का होगा इस्तेमाल

अमेरिकी वीजा प्रक्रिया में अब 'फ्रॉड प्रिवेंशन यूनिट' का इस्तेमाल किया जाएगा, जो वीजा आवेदकों की स्क्रीनिंग करेगी।



इस यूनिट का उद्देश्य उन आवेदकों की पहचान करना है, जो किसी प्रकार से धोखाधड़ी में शामिल हो सकते हैं। इसके आलावा, यह यूनिट उन व्यक्तियों की जांच करेगी जिनकी गतिविधियों से राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।



AI टेक्नोलॉजी से होगी चेकिंग

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने वीजा आवेदकों की जांच के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है।



इसके माध्यम से वीजा आवेदन पत्रों और सोशल मीडिया पोस्ट्स की विस्तृत जांच की जाएगी ताकि किसी संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जा सके।



किस तरह के पोस्ट होंगे जांच के दायरे में ?

  • वे लोग जो आतंकवादी संगठनों से संबंध रखते हैं या उनके प्रति सहानुभूति रखते हैं।
  • स्टूडेंट या एक्सचेंज वीजा पर अमेरिका में रहने वाले आवेदक, जिनका वीजा 7 अक्टूबर 2023 से 31 अगस्त 2024 के बीच समाप्त हो गया था।
  • ऐसे लोग जिनका वीजा 7 अक्टूबर 2023 के बाद किसी कारणवश रद्द किया गया था।
  • यह बदलाव अमेरिकी विदेश नीति के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती देने के लिए किया गया है।

thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



AI tracks social media post | Education news | Social Media | Discussion on social media | America action | foreign | top education news





Tags:
  • AI tracks social media post
  • Education news
  • Social Media
  • Discussion on social media
  • America action
  • Visa
  • foreign
  • top education news