एनटीए ने जारी की यूजीसी नेट की सिटी स्लिप, इस लिंक से करें डाउनलोड

Dolly patil | Aug 13, 2024, 11:41 IST
nguy
एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा 2024 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो भी कैंडिडेट्स इस बार की यूजीसी नेट परीक्षा दे रहे हैं, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा (ugc net exam) की सिटी इंटिमेशन स्लिप हाल ही में जारी की है। जो भी कैंडिडेट्स इस बार की यूजीसी नेट परीक्षा दे रहे हैं, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइटugcnet.nta.ac.in.पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।



कब होंगे एग्जाम

बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच कई शिफ्टों में किया जाएगा। आपको बता दें कि ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में होने वाली है। ये परीक्षा कुल 83 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।



देश के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। किस कैंडिडेट का सेंटर किस शहर में पड़ेगा, इसकी सूची जारी की गई है।



जरूरी जानकारी

ये भी जान लें कि अभी जारी सिटी स्लिप 21, 22 और 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा की है। इसी के साथ आगे की स्लिप एग्जाम से काफी समय पहले और कई टुकड़ों में जारी की जाएगी।



कब रिलीज होंगे एडमिट कार्ड

जानकारी के मुताबिक एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। इस संबंध में एनटीए ने नोटिस जारी करके कैंडिडेट्स को ये सूचना दी है कि अभी जो जारी हुई है, वो सिटी इंटीमेशन स्लिर है नाकि एडमिट कार्ड। ये केवल एक एडवांस इंफॉर्मेशन है जिससे ये पता चल जाएगा कि किस कैंडिडेट को कौन सा शहर परीक्षा के लिए दिया गया है।



कैसे करें डाउनलोड

  • यूजीसी नेट परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ugcnet.nta.ac.in पर।
  • यहां होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज नाम की टैब तलाशें और उस पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – UGC NET June 2024 City Intimation Slip for 21, 22, 23 August Exam।
  • ऐसा करने पर आपको फिर एक नये पेज पर भेज दिया जाएगा।
  • यहां आपको अपने डिटेल्स डालने होंगे जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ।
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें। इतना करते ही सिटी इंटिमेशन स्लिप आपके स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • यहां से इसे चेक करें और देखें कि आपका सेंटर किस शहर में पड़ा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



dolly patil


Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • ugc net exam
  • यूजीसी नेट परीक्षा
  • UGC Net Exam 2024
  • UGC NET Exam City Slip 2024
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से नोटिस जारी