डॉक्टरेट स्टूडेंट्स को स्केलिंग ट्रस्ट फेलोशिप का मौका, अप्लाई करें
Rahul Garhwal | Mar 09, 2024, 19:59 IST
Scaling Trust Fellowship 2024
डॉक्टरेट स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। स्केलिंग ट्रस्ट ने फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसमें चयनित कैंडिडेट्स को 58 हजार रुपए मिलेंगे।
Scaling Trust Fellowship 2024
BHOPAL. डॉक्टरेट स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका है। स्केलिंग ट्रस्ट की ओर से फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट scalingtrust.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 मार्च है।
इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
स्केलिंग ट्रस्ट की फेलोशिप में लिबरल स्टडीज, अर्थशास्त्र, सार्वजनिक नीति, मानव विज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, साइबर सुरक्षा और कंप्यूटर विज्ञान विषयों में पढ़ने वाले और डॉक्टरेट किए स्टूडेंट्स को प्राथमिकता मिलेगी। ये एक फुल टाइम फेलोशिप है।
योग्यता
- इस फेलोशिप के लिए उम्मीदवारों के पास किसी संस्थान या विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि होनी चाहिए।
- आवेदकों के पास कम से कम 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को MS वर्ड, MS ऑफिस (वर्ड, पावर पॉइंट, Exel) और बेसिक सर्च इंजन टूल्स की जानकारी होनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए..
UPPSC PCS Prelims परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगा पेपर ?
हर महीने मिलेंगे 58 हजार रुपए
इस फेलोशिप में कैंडिडेट्स को 3 महीने तक हर महीने 58 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को अलग से जेब खर्च भी मिलेगा।