म्यूजिक में बनाना है करियर, तो करेगी BookAChange Music Scholarship आपकी मदद, जानें कैसे

Manya Jain | Jun 02, 2025, 16:23 IST
booka change music scholarship
BookAChange Music Scholarship 2025 से युवा म्यूजिशियन को 90% तक ट्यूशन फीस में आर्थिक सहायता मिलेगी, ताकि वे बिना पैसों की चिंता के अपने म्यूजिक करियर को आगे बढ़ा सकें। आवेदन अभी करें।

BookAChange Music Scholarship 2025 की शुरुआत BookMyShow Foundation द्वारा की गई है, जो भारत के प्रतिभाशाली म्यूजिशन को अपनी कला को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है।



इस योजना का उद्देश्य उन युवा म्यूजिशन की मदद करना है जो म्यूजिक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस छात्रवृत्ति के तहत, चयनित उम्मीदवारों को उनकी ट्यूशन फीस का 90% तक आर्थिक मदद मिलती है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।



🎵 एलिजिबिलिटी क्या है?

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक शर्तें पूरी करनी होंगी:



एप्लिकेंट भारतीय नागरिक होना चाहिए।



न्यूनतम आयु 16 साल होनी चाहिए।



म्यूजिक के क्षेत्र में विशेष योग्यता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया हो।



म्यूजिक के क्षेत्र में आगे बढ़ने और इसे अपना करियर बनाने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।



परिवार की कुल सलाना आय 12 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।



ये भी पढ़ें...8वीं से 12वीं तक के छात्रों की नहीं लगेगी ट्यूशन फीस, इस NACST Scholarship में करें आवेदन



💰 स्कॉलरशिप बेनिफिट्स

इस योजना के तहत चुने गए उम्मीदवारों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे।



संस्था के भुगतान कार्यक्रम के अनुसार ट्यूशन फीस का 90% कवर किया जाएगा।



पाठ्यक्रम के सफल समापन के बाद शेष 10% शुल्क भी वापस कर दिया जाएगा।



नोट: उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम शुरू होने के समय शुल्क का 10% स्वयं देना होगा।



📄 आवश्यक डाक्यूमेंट्स

  • एप्लिकेंट की पासपोर्ट आकार की फोटो (अधिकतम 1 एमबी)।
  • अध्ययन के वर्तमान या अंतिम संस्थान से मार्कशीट या प्रमाण पत्र।
  • म्यूजिक से संबंधित पाठ्यक्रम से प्रमाण पत्र या मार्कशीट।
  • परिवार के सभी कमाने वाले सदस्यों के वित्तीय दस्तावेज (आधार, पैन, बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप, आयकर रिटर्न आदि)।
  • संबंधित संस्थान से स्वीकृति या प्रवेश पत्र।
  • कोर्स फी और भुगतान की आखिरी तारीख की पुष्टि करने वाला संस्थान से पत्र।
  • संस्थान में नामांकन की पुष्टि करने वाला पत्र।
  • उम्मीदवार का उद्देश्य कथन (लिखित या वीडियो फॉर्म में)।
  • म्यूजिक पोर्टफोलियो (वीडियो फॉर्मेट में)।
  • ऑडिशन वीडियो लिंक (यूट्यूब पर अपलोड किया गया)।
  • अनुशंसा पत्र (यदि कोई हो)।

महत्वपूर्ण: सभी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किए जाने चाहिए और आवेदन में वीडियो का सुरक्षित लिंक देना अनिवार्य है।



ये भी पढ़ें...Career in Music : म्यूजिक में है इंट्रेस्ट, तो Sound Engineering देगा आपको सफल करियर



📝 आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले, 'अप्लाई' बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, 'रजिस्टर' बटन पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें। यदि पहले रजिस्टर कर रहे हैं, तो जीमेल, मोबाइल नंबर या ईमेल से लॉगिन करें।
  • नियम और शर्तें स्वीकार करें और 'नया शुरू करें' पर क्लिक करें।
  • अपना वैध ईमेल पता दर्ज करें, भेजा गया ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाइड करें।
  • आवश्यक जानकारी भरें, आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन करें।

ये भी पढ़ें...अब पढ़ाई के लिए नहीं होगी पैसों की समस्या, Indian Bank Loan Scheme करेगी आपकी मदद



Apply Link...



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Central Sector Scholarship | Education news | top education news | Music Directer | music composer



Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • Education news
  • Music
  • music composer
  • Music Directer
  • top education news
  • Central Sector Scholarship