MP Pratibha Kiran Scholarship : छात्राओं के लिए खुशखबरी, मिलेंगे 5 हजार रुपए, जानें कैसे

Manya Jain | Mar 26, 2025, 13:05 IST
MP PRATIBHA KIRAN YOJANA
मध्यप्रदेश की बालिकाओं को शिक्षा में सहायता देने के लिए 'प्रतिभा किरण योजना' चलाई जाती है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करती है, जिससे वे अपनी शिक्षा पूरी कर सकें।

मध्य प्रदेश में 'प्रतिभा किरण योजना' के तहत छात्राओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से हर महीने छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में और मदद मिलती है। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए शुरू किया गया है, और छात्राएं अब ऑनलाइन स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन कर सकती हैं।



योजना का उद्देश्य

मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2009 में 'प्रतिभा किरण योजना' की शुरुआत की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में यह योजना राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु बनाई गई थी।यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को कॉलेज में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत छात्राओं को प्रतिवर्ष 5000 रुपए तक की राशि दी जाती है।



योजना की पात्रता

  • कक्षा 10 के बाद 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रही बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • छात्रा को गरीबी रेखा से नीचे का होना चाहिए।
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा पात्र होगी।
  • मध्यप्रदेश का निवास प्रमाण पत्र जरूरी है।

यह खबर भी पढ़ें...MP Vikramaditya Scholarship : 12वीं में 60 प्रतिशत लाने पर सरकार देगी स्कॉलरशिप



योजना के लाभ

  • योजना के तहत, छात्राओं को 10 महीने तक मासिक स्कॉलरशिप दी जाती है। सामान्य कोर्स के लिए 500 रुपए प्रति माह और तकनीकी या मेडिकल कोर्स के लिए 750 रुपए प्रति माह।
  • केवल मध्यप्रदेश की बालिकाओं को ही यह योजना लागू होगी।
  • गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली बालिकाओं को विशेष लाभ मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें...NSP Scholarship Portal : बिना पैसों की टेंशन के होगी पढ़ाई, इस स्कॉलरशिप की लें मदद



आवश्यक डाक्यूमेंट्स

  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • पिछली परीक्षा की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक और निवास प्रमाण पत्र

यह खबर भी पढ़ें...Chevening Scholarship : भारत के छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, जानें कैसे



कैसे आवेदन करें?

  • सबसे पहले, आपको पोर्टल https://hescholarshipपर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना होगा।
  • कृपया 10 अंकों का एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP से वेरिफाई किया जाएगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद, एक पेज खुलेगा, जहां आपको Pratibha Kiran Scholarship KYC करना होगा।
  • E-KYC के तहत अपना आधार नंबर दर्ज करें। आधार में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, कैटगिरी, समग्र आईडी और अन्य जानकारी भरें, फिर "Check for Validation" पर क्लिक करें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के बाद, Pratibha Kiran Scholarship Portal MP पर लॉगिन करें।
  • सबसे पहले अपनी फोटो और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसे लॉक करें।
  • इस प्रकार, आप प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप का फॉर्म भर सकते हैं।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • scholarship
  • Education news
  • सरकारी योजनाएं
  • top education news
  • mp education news
  • MP Scholarship