टेक्नीकल फील्ड में एक्सपर्ट बनने का मौका, Nutanix Women Scholarships में करें अप्लाई

Manya Jain | May 24, 2025, 18:55 IST
NUTANIX SCHOLARSHIP
Nutanix Heart Women in Technology Scholarships 2025-26 के तहत भारत की महिला तकनीकी छात्राओं को $2,000 तक की छात्रवृत्ति मिल रही है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई 2025 है।


Nutanix, एक अमेरिकी क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी है जिसने 2025-26 के लिए "Heart Women in Technology Scholarships" लॉन्च की है।



यह स्कॉलरशिप भारत समेत कई देशों में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही महिला छात्रों के लिए है। इसका उद्देश्य टेक इंडस्ट्री में महिलाओं की पार्टिसिपेशन को बढ़ावा देना और उनके टैलेंट को निखारना है।



इस स्कॉलरशिप के तहत चुने गए उम्मीदवारों को फीस और ट्यूशन में मदद के लिए $2,000 (लगभग एक लाख 80 हजार रुपए) तक की राशि दी जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई 2025 है।



स्कॉलरशिप के लिए क्वालिफिकेशन

  • महिला छात्रा होना जरूरी है।
  • 2024-25 में फुल टाइम अंडरग्रेजुएट या ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हो।
  • भारत या अन्य पात्र देशों (USA, Mexico, Australia, UK, France, Serbia, Netherlands, Spain) की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में नॉमिनेटेड।
  • GPA 3.0 या उससे अधिक होना जरूरी है (where applicable)।
  • एक्सीलेंट कम्युनिकेशन और लीडरशिप एबिलिटी हो।
  • कम्युनिटी सर्विस और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भागीदारी।

स्कॉलरशिप के लाभ

भारत से चुने गए छात्राओं को $2,000 (लगभग एक लाख 80 हजार रुपए) तक की वन-टाइम स्कॉलरशिप मिलेगी।



फीस और अन्य संबंधित खर्चों को कवर करने के लिए सहायता।



जरूरी डॉक्यूमेंट

हाई स्कूल या कॉलेज के ट्रांसक्रिप्ट्स (शैक्षणिक रिकॉर्ड)।



GPA सर्टिफिकेट जहां लागू हो।



अकादमिक रिकॉर्ड, नेतृत्व कौशल और कम्युनिटी सेवा।



आवेदकों की पूरी प्रोफाइल का असेसमेंट।



आवेदन की आखिरी तारीख

आवेदन प्रारंभ- 1 फरवरी 2025



आवेदन अंतिम तिथि- 31 मई 2025



आवेदन प्रक्रिया

ऑफिसियम वेबसाइट पर 'Apply Now' पर क्लिक करें।



रजिस्टर करें या पहले से रजिस्ट्रेशन हो तो लॉगिन करें।



जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।



सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद एप्लीकेशन सबमिट करें।



Integrated Scholarship Scheme | top education news | Education news | छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • Education news
  • top education news
  • छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप
  • Integrated Scholarship Scheme