ओक नॉर्थ STEM स्कॉलरशिपः आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को मिलेगी 30 हजार रुपए की मदद

Anjali Dwivedi | Nov 23, 2025, 16:22 IST
schoralship
ओक नॉर्थ आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को दे रहा है। 30 हजार की फाइनेंशियल मदद मिलेगी। यह स्कॉलरशिप STEM विषयों की पढ़ाई के लिए है। हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार की छात्राओं को खासकर लाभ मिलेगा।

ओक नॉर्थ ने एक खास छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया है। इस स्कॉलरशिप का नाम है ओक नॉर्थ STEM स्कॉलरशिप कार्यक्रम। यह STEM विषयों की पढ़ाई के लिए है। यह उन महिलाओं के लिए है जो उच्च शिक्षा चाहती हैं। यह छात्रवृत्ति सिर्फ वंचित (आर्थिक रूप से कमजोर) छात्राओं को मिलेगी।



ओक नॉर्थ कौन है?

ओक नॉर्थ एक बड़ी फिनटेक कंपनी है। यह छोटे और मध्यम व्यापारों को मदद करती है। ये व्यापार देश की आर्थिक ग्रोथ में मदद करते हैं। अक्सर जिन कंपनियों को लोन मिलने में दिक्कत होती है। ओक नॉर्थ उनकी मदद करता है। यह scholarship उनके CSR पहल का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ाना है।



किन राज्यों की छात्राओं को फायदा मिलेगा?

इस स्कॉलरशिप का फायदा हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार की छात्राओं को मिलेगा। इसके लिए छात्राओं को 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही वे सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ती हों। STEM से जुड़े विषयों में डिग्री कर रही हों। उन्हें 30 हजार रुपए की scholarship मिलेगी। यह पैसा उन्हें उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद करेगा।



स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबिलिटी क्या है?

  • यह सिर्फ हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार की छात्राओं के लिए है।
  • सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदकों को सरकारी कॉलेज में पढ़ना होगा।
  • विषय STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) से जुड़ा हो।
  • 12वीं में 75% या उससे ज्यादा नंबर होने चाहिए।
  • पिछली क्लास में कम से कम 65% नंबर जरूरी हैं।
  • परिवार की सालाना इनकम 3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • बडी4स्टडी और ओक नॉर्थ के कर्मचारियों के बच्चे पात्र नहीं हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...



विदेश में करनी है पढ़ाई, तो अभी National Overseas Scholarship Scheme में करें आवेदन



PM Yasasvi Scholarship Yojna : OBC, EBC और DNT छात्रों के लिए 1 लाख तक की स्कॉलरशिप



कितनी मिलेगी scholarship?

इस स्कॉलरशिप स्कीम मेंचयनित छात्राओं को 30 हजार रुपए मिलेगा।



कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे?

  • आवेदक का रिज्यूमे या सीवी चाहिए।
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की कॉपी लगेगी।
  • पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट भी देनी होगी।
  • आधार कार्ड की कॉपी जरूरी है।
  • परिवार की आय का प्रमाण पत्र देना होगा।
  • विश्वविद्यालय का प्रवेश पत्र देना जरूरी है।
  • मुझे यह स्कॉलरशिप क्यों मिलनी चाहिए? इस पर एक निबंध लिखना होगा।
  • कॉलेज से एक सिफारिश पत्र भी चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है।



  1. सबसे पहले अभी आवेदन करें बटन पर क्लिक करें।
  2. Buddy4Study वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  3. अगर रजिस्टर्ड नहीं हैं तो पंजीकरण करें।
  4. फिर आप आवेदन पत्र पेज पर जाएंगे।
  5. आवेदन प्रारंभ करें बटन पर क्लिक करें।
  6. सभी जरूरी जानकारी भरें।
  7. मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  8. 'नियम एवं शर्तें' को स्वीकार करें।
  9. पूर्वावलोकन पर क्लिक करके सब कुछ चेक करें।
  10. सब कुछ सही होने पर सबमिट बटन दबाएं।

ये खबरें भी पढ़ें...



पढ़ाई के लिए नहीं है पैसा, तो Sitaram Jindal Scholarship में करें रजिस्ट्रेशन, रहना-खाना भी रहेगा फ्री



Chhattisgarh Engineering Scholarship से छत्तीसगढ़ के छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपए



Tags:
  • scholarship
  • महिला सशक्तिकरण
  • इंजीनियरिंग
  • सरकारी कॉलेज
  • स्कॉलरशिप स्कीम
  • ओक नॉर्थ STEM स्कॉलरशिप