Sage IT Scholarship : राइटिंग स्किल्स हैं अच्छी, तो मिल सकती है स्कॉलरशिप, जानें कैसे

Manya Jain | May 01, 2025, 16:45 IST
sage it scholarship
टेक्नोलॉजी और एनवायरनमेंट के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक खास अवसर सामने आया है। Sage IT ने 2025 के लिए एक स्कॉलरशिप प्रतियोगिता की घोषणा की है

टेक्नोलॉजी और एनवायरनमेंट के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक खास अवसर सामने आया है।



Sage IT ने 2025 के लिए एक स्कॉलरशिप प्रतियोगिता की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य छात्रों को सोचने, लिखने और अपने विचारों को साझा करने के लिए प्रेरित करना है।



अगर आप रचनात्मक राइटिंग में रुचि रखते हैं और आपके पास स्मार्ट इनोवेशन को लेकर स्पष्ट सोच है, तो यह अवसर आपके लिए है।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु निम्न योग्यताएँ आवश्यक हैं:



  • आवेदक भारत का नागरिक/वैध निवासी होना चाहिए।
  • आयु सीमा 17 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
  • भारत के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में स्नातक या परास्नातक छात्र होना चाहिए (पूर्णकालिक या आंशिक रूप से)।
  • निर्धारित विषय पर मौलिक, अप्रकाशित और प्लैगरिज़्म-रहित लेख प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें...Sydney India Scholarship दे रही भारतीय छात्रों को ऑस्ट्रेलिया जानें का मौका, जानें पूरी प्रोसेस



आर्टिकल टॉपिक्स

प्रतिभागियों को इस विषय पर 1000 से 1500 शब्दों में एक लेख प्रस्तुत करना है:


"How Businesses, Industries and Individuals Use Smart Innovations for Going Green?"



लेख में नवीन सोच, तकनीकी समझ, और विषय से जुड़े वास्तविक उदाहरण शामिल होने चाहिए। लेखन शैली प्रभावशाली और व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध होनी चाहिए।



पुरस्कार और चयन प्रक्रिया

इस प्रतियोगिता में एक विजेता का चयन किया जाएगा। चयन Forbes Technology और Business Councils की विशेषज्ञ टीम द्वारा लेख की गुणवत्ता, मौलिकता, विचार की स्पष्टता और प्रस्तुति के आधार पर किया जाएगा। परिणाम की घोषणा 5 जून 2025 को की जाएगी।



ये भी पढ़ें...SINGA 2025 दे रहा भारतीय छात्रों को सिंगापुर में Ph.D. करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई



आवेदन प्रक्रिया

  • नीचे दिए गए ‘Apply Now’ लिंक पर क्लिक करें।
  • वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें।
  • स्कॉलरशिप पेज पर जाकर सभी नियम पढ़ें।
  • सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज़ (लेख, आयु प्रमाण, एडमिशन प्रमाण) अपलोड करें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करके आवेदन पूरा करें।
  • यदि आप ईमेल से आवेदन भेज रहे हैं, तो मेल बॉडी में ये विवरण जरूर दें: नाम, जन्मतिथि, ईमेल, पता, कॉलेज/विश्वविद्यालय और स्टडी एरिया।

ये भी पढ़ें...AICTE Doctoral Fellowship में PHd के लिए हर महीने 40 हजार से ज्यादा की मिलती है स्कॉलरशिप



जरूरी तारीखें

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मई 2025
  • परिणाम की घोषणा: 5 जून 2025

Apply online link




Original website



Education news | top education news | Science



thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें





Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • Education news
  • Science
  • technology
  • top education news