स्कॉलरशिप पाने का एक और मौका: प्रतिभा किरण 2.0 पोर्टल खुला

thesootr Desk | Apr 16, 2026, 17:39 IST
scholarship
मध्य प्रदेश सरकार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 'प्रतिभा किरण योजना' से वंचित रह गई छात्राओं को आवेदन का पुनः अवसर दे रही है। इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रतिभा किरण योजना का लाभ लेने से चूक गई छात्राओं को आवेदन का एक और मौका दे रही है। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने उन छात्राओं के हित में पोर्टल पुनः खोलने के निर्देश दिए थे, जो किसी कारणवश पूर्व में आवेदन नहीं कर पाई थीं।



उनके दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए MP उच्च शिक्षा विभाग ने अपने 'एक्स' (X) अकाउंट पर पोर्टल खुलने की आधिकारिक जानकारी साझा की है। अब प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 पर 15 मई 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे।



क्या है प्रतिभा किरण योजना?

Madhya Pradesh सरकार द्वारा वर्ष 2008 में आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाली और कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं को प्रतिमाह 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।



Passed Class 8? You Can Apply For The Kiran Pratibha Scholarship - Rediff.com


पात्रता की शर्तें

  • अंक: जिन छात्राओं ने शहरी क्षेत्र से 12वीं कक्षा न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण की है, वे पात्र होंगी।
  • संस्थान: सरकारी या गैर-सरकारी कॉलेज से स्नातक (Graduation) की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को ही लाभ मिलेगा।
  • प्रवेश: छात्रा ने जिस वर्ष 12वीं उत्तीर्ण की है, उसी वर्ष कॉलेज में प्रवेश लेना अनिवार्य है।
  • श्रेणी: आवेदिका का शहरी निवासी होना और गरीबी रेखा के नीचे (BPL) श्रेणी में आना आवश्यक है।

मिलने वाली आर्थिक सहायता

योजना (Higher Education Incentive Fund Scholarship Scheme)के तहत छात्राओं को 500 रुपए प्रतिमाह की सहायता राशि दी जाएगी, जो 10 महीनों के लिए कुल 5,000 रुपए प्रति वर्ष होगी। यह राशि सीधे बैंक खाते में जमा (DBT) की जाएगी।



8 Scholarships for Class 11 Students in India Offered for the 2023-24 Academic Year Click here | Th


इंजीनियरिंग या मेडिकल की छात्राओं को 750 रुपए प्रतिमाह तक की राशि मिल सकती है। साथ ही वे ट्यूशन फीस में छूट के लिए भी पात्र होंगी।



आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन पोर्टल आज से पुनः खोल दिया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है।



अन्य योजनाओं का लाभ

चूंकि Pratibha Kiran Yojana के तहत केवल प्रोत्साहन राशि दी जाती है, इसलिए इसका लाभ ले रही छात्राएं अन्य सरकारी स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए भी आवेदन कर सकती हैं।



आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक पोर्टल https://hescholarship.mp.gov.in/Index.aspx पर जाएं।
  2. प्रतिभा किरण योजनालिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन के लिए समग्र आईडी और e-KYC अनिवार्य है।
  4. मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन करें और बैंक विवरण भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन सबमिट करें।
  6. संबंधित कॉलेज के प्राचार्य फॉर्म का सत्यापन करेंगे।
  7. वेरिफिकेशन के बाद प्रोत्साहन राशि आपके खाते में आनी शुरू हो जाएगी।

यें खबरें भी पढ़ें...



एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री ने बाहर रखवाए मोबाइल, चाणक्य नीति भी फेल, शिक्षकों से वार्ता बेनतीजा, 18 को आंदोलन तय



पन्ना की प्रतिभा सोलंकी बनीं एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर, बेटियों का फिर से दबदबा



MP School Timing Changes 2026: गर्मी के चलते एमपी में बदला स्कूलों का समय



प्राइवेट स्कूलों में अब नोटिस बोर्ड पर लिखनी होगी फीस, शिक्षा विभाग ने मांगा 3 साल का पूरा कच्चा चिट्ठा



Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Higher Education Incentive Fund Scholarship Scheme
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि
  • आवेदन प्रक्रिया
  • MP उच्च शिक्षा विभाग
  • Pratibha Kiran Yojana