SSC JE Result घोषित, जानें कटऑफ मार्क्स और भर्ती प्रक्रिया
SSC JE Result : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह जूनियर इंजीनियर टियर-2 रिजल्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। SSC की ओर से टियर 2 परीक्षा 6 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इससे पहले JE टियर 1 परीक्षा 5, 6 और 7 जून 2024 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) की भर्ती के लिए है।
कटऑफ मार्क्स का भी इंतजार
आप डायरेक्ट लिंक पर SSC JE रिजल्ट का नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इस परीक्षा के तहत 950 से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। SSC JE टियर 2 रिजल्ट के साथ ही कटऑफ मार्क्स का भी इंतजार है। SSC JE टियर 2 के लिए हर ब्रांच यानी सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी किए जाएंगे। कटऑफ मार्क्स वाला नोटिफिकेशन SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें...
अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन एजुकेशन के लिए आवेदन शुरू
एजुकेशन: दो नई यूनिवर्सिटी की स्थापना
ये खबर भी पढ़ें...
एजुकेशन: संस्कृत शिक्षा से भविष्य की जड़ें मजबूत करने का प्रयास
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर वेद-पुराण तक पढ़ेंगे स्टूडेंट्स
SSC JE फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर थोड़ा नीचे 'नोटिस बोर्ड' का सेक्शन नजर आएगा।
- नोटिस बोर्ड में सबसे ऊपर 'JE' फाइल रिजल्ट का नोटिफिकेशन नजर आएगा।
- नोटिस बोर्ड के पड़ोस में 'रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- जेई परीक्षा परिणाम का PDF डाउनलोड कर सकते हैं।