विदेश जाए बिना स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई का मौका: AI से लेकर हेल्थ तक कई कोर्स फ्री, जानें एलिजिबिलिटी और आवेदन का तरीका
खास बात है कि इनकी पढ़ाई घर बैठे की जा सकती है। नौकरी करने वाले और नियमित पढ़ाई करने वाले भी जुड़ सकते हैं। कुछ कोर्स पूरे करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलता है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ये सुविधाएं दे रही है। इनमें स्टैनफोर्ड ऑनलाइन फ्री कोर्सेज और ईडीएक्स स्टैनफोर्ड ऑनलाइन शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कोर्स की खास बातें।
AI से लेकर बिजनेस तक के कोर्स मौजूद
इनमें मुख्य रूप से ये विषय शामिल हैं
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: AI से जुड़ी जानकारी और तकनीक सीखने का मौका।
- कंप्यूटर साइंस: कंप्यूटर और तकनीकी विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं।
- हेल्थ: स्वास्थ्य से जुड़े अलग-अलग विषयों की जानकारी मिलेगी।
- बिजनेस: व्यापार और प्रबंधन से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- ह्यूमैनिटीज: मानविकी और सामाजिक विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
स्टैनफोर्ड के ऑनलाइन कोर्स में दुनिया भर के लोग शामिल हो सकते हैं। इनमें भारत के कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं। आमतौर पर इन कोर्स के लिए स्पेशल एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जरूरी नहीं है। ट्रेडिशनल यूनिवर्सिटी जैसी प्रवेश प्रक्रिया भी नहीं होती।
हालांकि, हर कोर्स की अपनी कुछ शर्तें हो सकती हैं। ज्यादातर फ्री कोर्स में इंग्लिश सर्टिफिकेट ऑफ कॉम्पिटेंस लेटर भी जरूरी नहीं होता है। उम्र और नेशनलिटी को लेकर भी आमतौर पर पाबंदी नहीं है। कैंडिडेट अपने इंटरेस्ट के अनुसार कोर्स चुन सकते हैं। वे अपने करियर की जरूरतों को भी ध्यान में रख सकते हैं। आवेदन से पहले संबंधित कोर्स की शर्तें जरूर पढ़ें।
मुफ्त कोर्स करने के क्या फायदे हैं?
- नई तकनीक और विषयों की जानकारी मिलती है।
- नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
- इंटरेस्ट के अनुसार नई स्किल सीख सकते हैं।
- करियर में आगे बढ़ने की तैयारी कर सकते हैं।
- पढ़ाई के लिए अलग से कॉलेज जाने की जरूरत नहीं।
- कुछ कोर्स पूरे करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट मिल सकता है।
हर कोर्स की फीस और समय-सीमा अलग
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी फ्री और पेड, दोनों तरह के कोर्स उपलब्ध कराती है। इसलिए सभी कोर्सेस को फ्री समझना सही नहीं होगा। हर कोर्स की फीस अलग-अलग हो सकती है। पढ़ाई का तरीका और टाइम-टेबल भी अलग होती है। कुछ कोर्स अपनी सुविधा के अनुसार पूरे किए जा सकते हैं।
वहीं, कुछ कोर्सेस की निश्चित समय-सीमा होती है। उनके लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख भी तय रहती है।
आवेदन से पहले कुछ जरूरी बातें जरूर चेक कर लें।
- कोर्स पूरी तरह मुफ्त है या पेड।
- आवेदन की आखिरी तारीख क्या है।
- पढ़ाई कब से शुरू होगी।
- कोर्स पूरा करने में कितना समय लगेगा।
- डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा या नहीं।
- आवेदन के लिए कौन-सी शर्तें जरूरी हैं।
घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
स्टेप 1: सबसे पहले संबंधित आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाएं।
स्टेप 2: वहां उपलब्ध सभी कोर्स की लिस्ट देखें।
स्टेप 3: इंटरेस्ट और जरूरत के अनुसार कोर्स चुनें।
स्टेप 4: चुने गए कोर्स का पूरा डिटेल ध्यान से पढ़ें।
स्टेप 5: उसकी फीस, पात्रता और समय-सीमा की जानकारी चेक करें ।
स्टेप 6: जरूरत पड़ने पर प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाएं।
स्टेप 7: पहले से अकाउंट है, तो लॉगिन करें।
स्टेप 8: अब चुने गए कोर्स के लिए एनरोलमेंट करें।
स्टेप 9: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद जरूरी निर्देश पढ़ें।
स्टेप 10: इसके बाद ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।
FAQs
- स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में मुफ्त ऑनलाइन कोर्स कौन कर सकता है?
दुनिया के किसी भी देश के लोग इन कोर्स में शामिल हो सकते हैं, जिसमें भारत के अभ्यर्थी भी शामिल हैं। - स्टैनफोर्ड के मुफ्त ऑनलाइन कोर्स में कौन-कौन से विषय हैं?
इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंप्यूटर साइंस, हेल्थ, बिजनेस और ह्यूमैनिटीज जैसे विषय शामिल हैं। - क्या इन कोर्स के लिए कोई विशेष शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है?
आम तौर पर इन कोर्स के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता आवश्यक नहीं होती, हालाँकि कुछ कोर्स की अपनी विशेष शर्तें हो सकती हैं।