Tamil Nadu Rupee Symbol : क्या आप जानते हैं किसने बनाया था रुपए का सिंबल
तमिलनाडु सरकार ने रुपए के आधिकारिक सिंबल ‘₹’ को बदलकर ‘ரூ’ कर दिया है। यह बदलाव बजट 2024 में पेश किया गया, जिससे राजनीतिक बहस छिड़ गई है। रुपए का वर्तमान सिंबल 2010 में आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र उदय कुमार धर्मलिंगम द्वारा डिजाइन किया गया था।
रुपए के सिंबल में बदलाव
तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार ने अपने राज्य के बजट 2024 में रुपए के पारंपरिक सिंबल ‘₹’ को हटाकर तमिल लिपि में ‘ரூ’ का उपयोग किया है। ‘ரூ’ का अर्थ तमिल में रुपए ही होता है, जिसे ‘रुबे’ कहा जाता है।
ये खबर भी पढ़ें...वाइल्ड लाइफ प्रेमियों के लिए खुशखबरी, MP में दो नए वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना को मंजूरी
रुपए का वर्तमान सिंबल कैसे बना?
वर्तमान रुपए के सिंबल ‘₹’ को केंद्र सरकार ने 2010 में आधिकारिक रूप से अपनाया था। इसे आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्रउदय कुमार धर्मलिंगमने डिजाइन किया था।
कैसे हुआ रुपए के सिंबल का चयन?
2009 में सरकार ने रुपए के लिए एक नया सिंबल बनाने हेतु प्रतियोगिता आयोजित की थी।
- इस प्रतियोगिता में सैकड़ों डिज़ाइनर शामिल हुए थे।
- अंतिम चरण में पाँच डिज़ाइन चुने गए, जिनमें सेउदय कुमार का डिज़ाइन फाइनल हुआ।
- सरकार ने 15 जुलाई 2010 को इसे आधिकारिक रुप से लागू किया।
ये खबर भी पढ़ें...महाकाल वन में अनूठी होली: शिव-पार्वती, भूत-पिशाच और भक्तों ने खेली होली, भक्ति और उल्लास का संगम
क्या है ‘₹’ का डिज़ाइन कांसेप्ट?
उदय कुमार ने बताया था कि रुपए के इस सिंबल कोदेवनागरी के ‘र’ और रोमन के ‘R’ को मिलाकरडिजाइन किया गया है।
- इसमेंदो क्षैतिज रेखाएँहैं, जो भारतीय ध्वज का प्रतीक मानी जाती हैं।
- आईआईटी बॉम्बे के IDC स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन के अनुसार, इस सिंबल का डिज़ाइन भारतीय संस्कृति और आधुनिकता का मिश्रण है।
तमिलनाडु सरकार के फैसले पर विवाद
तमिलनाडु सरकार द्वारा ‘₹’ की जगह ‘ரூ’ को अपनाने के फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
- कुछ लोगों का कहना है किराष्ट्रीय स्तर पर अपनाए गए सिंबल को राज्य स्तर पर बदलना उचित नहीं है।
- बीजेपी ने इसेसंघवाद के खिलाफबताया, जबकि डीएमके इसेतमिल भाषा और संस्कृति के सम्मान का प्रतीककह रही है।
- विपक्षी दलों का मानना है कि यहराजनीतिक लाभ के लिए उठाया गया कदमहै।
ये खबर भी पढ़ें...MP के इस गांव में अनूठी होली, एक दिन पहले होलिका दहन और रंगोत्सव, जानें खास वजह
अब कहाँ हैं उदय कुमार धर्मलिंगम?
- उदय कुमार वर्तमान मेंआईआईटी गुवाहाटी में प्रोफेसरहैं।
- उन्होंनेआईआईटी बॉम्बे से विजुअल कम्युनिकेशन में M.Des और PhDकी डिग्री ली है।
इससे पहले उन्होंने अन्ना यूनिवर्सिटी से बी.आर्किटेक्चर किया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें