CLAT के जरिए इन कॉलेजों में लें एडमिशन, जानें MP Top Law College

Kaushiki | Jan 04, 2026, 12:12 IST
MP Law Admission
MP के टॉप लॉ कॉलेजों में अब CLAT से प्रवेश मिलेगा। NLIU और DNLU जैसे संस्थानों में करियर बनाने के लिए पढ़ें लॉ की पढ़ाई और सिलेबस की पूरी जानकारी।

Law College MP: क्या आप भी कानून की दुनिया में अपना फ्यूचर बनाना चाहते हैं। तो सही कॉलेज का चुनाव करना सबसे पहला और जरूरी कदम है। ऐसे में मध्यप्रदेश आपके लिए एक बेहतरीन एजुकेशन हब साबित हो सकता है।



यहां NLIU भोपाल या DNLU जबलपुर जैसे टॉप-रेटेड नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं। यहां CLAT स्कोर के जरिए एडमिशन मिलता है। इसके अलावा इंदौर और भोपाल में कई शानदार प्राइवेट कॉलेज भी हैं।



ये कॉलेज CUET और मेरिट के बेस पर सुपरफाइन लीगल कोर्सेज ऑफर करते हैं। इस आर्टिकल में आपको MP के टॉप लॉ कॉलेजों और उनकी एडमिशन प्रोसेस की पूरी जानकारी दी हुई है।



लॉ की पढ़ाई कैसे करें

लॉ यानी कानून की पढ़ाई करने के लिए आपके पास दो मेन रास्ते होते हैं। अगर आप 12वीं के तुरंत बाद वकील बनना चाहते हैं, तो आप 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स (BA LLB या BBA LLB) चुन सकते हैं। वहीं, अगर आप ग्रेजुएशन पूरी कर चुके हैं तो आप 3 साल का LLB कोर्स कर सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें...MP Sarkari Naukri: MP Govt Law College में फैकल्टी पदों पर वैकेंसी



लॉ के सिलेबस में क्या-क्या होता है

कानून की पढ़ाई के दौरान आपको समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़े कई विषयों को गहराई से समझना पड़ता है:



  • संवैधानिक कानून (Constitutional Law): इसमें भारत के संविधान और नागरिकों के मौलिक अधिकारों के बारे में पढ़ाया जाता है।
  • भारतीय दंड संहिता (IPC): इसमें अपराधों और उनके लिए निर्धारित सजाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।
  • पारिवारिक कानून (Family Law): शादी, तलाक और संपत्ति के उत्तराधिकार जैसे व्यक्तिगत कानूनों की पढ़ाई होती है।
  • कॉर्पोरेट लॉ: बड़ी कंपनियों के नियम, कानूनी अनुबंध और बिजनेस से जुड़े कानूनों को समझना होता है।
  • प्रैक्टिकल ट्रेनिंग: वकालत सिर्फ थ्योरी नहीं है। छात्रों को मूट कोर्ट (नकली अदालत) में बहस करना और ड्राफ्टिंग करना सिखाया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें... बढ़ते डिजीटल युग में Cyber Law बन रहा है डिमांडिंग करियर, आप भी कर सकते हैं शुरूआत



MP के बेस्ट लॉ इंस्टिट्यूट

National Law Institute University Bhopal | NLIU, Bhopal | CL-LST


  • NLIU, Bhopal (नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी):
    ये भोपाल में स्थित इंडिया की बहुत ही प्रेस्टीजियस नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी है। इसकी शुरुआत 1997 में हुई थी। यहां एडमिशन पाने के लिए आपको CLAT Exam क्रैक करना होगा। यहां एडमिशन पूरी तरह क्लैट स्कोर और काउंसलिंग पर डिपेंड करता है।


  • DNLU, Jabalpur (धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी):
    जबलपुर का ये सरकारी कॉलेज भी एक टॉप-क्लास NLU है। ये स्टूडेंट्स को बेहतरीन लीगल एजुकेशन और करियर के मौके देता है। यहां भी प्रवेश के लिए CLAT Merit List में जगह बनाना जरूरी है। इससे आपका फ्यूचर पूरी तरह सेट हो सकता है। यहां की फैकल्टी और रिसर्च सुविधाएं छात्रों को कानून की बारीकियां सिखाने में मदद करती हैं।
Indore Institute of Law: Shaping Legal Professionals


  • Indore Institute of Law College(IIL), Indore:
    इंदौर का ये प्राइवेट कॉलेज इनोवेशन और NAAC A+ ग्रेड के लिए जाना जाता है। इसे BCI और DAVV से मान्यता मिली हुई है। ये संस्थान भी CLAT स्कोर को काफी वैल्यू देता है। यहां प्रैक्टिकल लर्निंग के साथ लॉ की मॉडर्न पढ़ाई करवाई जाती है।
IES University | CampusPro College Profile


  • IES University, Bhopal:
    भोपाल की आईईएस यूनिवर्सिटी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी लॉ में ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) की डिग्री के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। यहां एडमिशन के लिए आपकी 12वीं के मार्क्स और यूनिवर्सिटी के अपने एंट्रेंस एग्जाम के क्राइटेरिया को पूरा करना जरूरी होता है।
School of Law, Devi Ahilya Vishwavidyalaya | CampusPro College Profile


  • Devi Ahilya Vishwavidyalaya (DAVV), Indore:
    अगर आप कम बजट में बेस्ट सरकारी कॉलेज चाहते हैं, तो DAVV इंदौर BA LLB और LLM जैसे कोर्सेज के लिए शानदार विकल्प है। यहां ज्यादातर सीटों पर CUET PG या DAVV CET के जरिए एडमिशन मिलता है। जबकि कुछ सीटों पर मेरिट भी चलती है।

ये खबर भी पढ़ें...क्या है Law Information Career? जानें इस फील्ड में करियर बनाने की पूरी डिटेल गाइडलाइन्स



ये खबर भी पढ़ें...नई दिल्ली में Law Internship से ELTCPL दे रही काम करने और सीखने का मौका



Tags:
  • NAAC
  • law
  • CLAT
  • लॉ
  • Indore Institute of Law College
  • law college mp
  • आईईएस यूनिवर्सिटी