UGC Fake University List 2026: देश में फर्जी यूनिवर्सिटी 3 साल में 20 से बढ़कर 32 हुईं, दिल्ली सबसे आगे; यूपी दूसरे नंबर पर

Arohi Raj | Sootr Creatives | Published:
देश में फर्जी यूनिवर्सिटी की संख्या 3 साल में 60% बढ़ी।
Before enrolling in a university, be sure to check its accreditation. You wouldn't want to end up with a worthless degree after paying fees and investing years of hard work. The number of fake universities in the country is on the rise.
यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले उसकी मान्यता जरूर चेक कर लें। कहीं ऐसा न हो कि फीस और सालों की मेहनत के बाद हाथ में ऐसी डिग्री आए, जिसकी कोई वैल्यू ही न हो। देश में फर्जी यूनिवर्सिटी की संख्या बढ़ रही है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने ऐसी संस्थाओं को लेकर फिर अलर्ट जारी किया है।

आयोग की नई लिस्ट में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 32 फर्जी यूनिवर्सिटी शामिल हैं। मार्च 2023 में इनकी संख्या 20 थी। यानी तीन साल में 12 संस्थान बढ़ गए। पुरानी लिस्ट के 20 संस्थानों में से 18 अब भी इसमें शामिल हैं।



दिल्ली में सबसे ज्यादा फर्जी यूनिवर्सिटी

खबरों के मुताबिक, फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट में दिल्ली सबसे आगे है। यहां ऐसे संस्थानों की संख्या 2023 में 8 थी। अब यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है। उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। यहां 4 संस्थानों को फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट में शामिल किया गया है। यूजीसी ने साफ किया है कि मान्यता के बिना डिग्री देने वाले संस्थानों से बचना जरूरी है। छात्रों को एडमिशन लेने से पहले संस्थान की मान्यता जरूर जांचनी चाहिए। केवल विज्ञापन, वेबसाइट या डिग्री के दावे पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।



सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जारी हुई एडवाइजरी

यूजीसी ने यह चेतावनी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जारी की है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के एटा में एक फार्म हाउस में कथित फर्जी मेडिकल कॉलेज चलने की खबर सामने आई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप किया।



कोर्ट ने 9 अक्टूबर को यूजीसी और अन्य रेगुलेटर्स संस्थाओं को निर्देश दिए थे। उन्हें संभावित छात्रों को अनऑथोराइज्ड एजुकेशन इंस्टीट्यूशन से सावधान करने के लिए सार्वजनिक एडवाइजरी जारी करनी थी। इससे पहले भी यूजीसी ने ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कदम उठाए थे। अप्रैल 2023 में आयोग ने राज्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा था। इसमें यूजीसी अधिनियम 1956 का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई करने को कहा गया था।



इसके बाद जुलाई और सितंबर में भी पत्र भेजे गए। आयोग ने 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी थी। अगस्त 2026 में शिक्षा मंत्रालय ने संसद को बताया था कि राज्यों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसमें फर्जी संस्थानों के खिलाफ FIR दर्ज करने और उन्हें बंद कराने के कदम शामिल थे।



सभी 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की राज्यवार लिस्ट

यूजीसी की लिस्ट में दिल्ली से लेकर झारखंड तक के संस्थान शामिल हैं। छात्रों को एडमिशन से पहले इन नामों की जांच कर लेनी चाहिए।



दिल्ली (12 संस्थान)

  1. माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
  2. वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU)
  3. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग
  4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन
  5. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS) स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी
  6. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
  7. यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
  8. वोकेशनल यूनिवर्सिटी
  9. ADR-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
  10. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
  11. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट
  12. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी)

उत्तर प्रदेश (4 संस्थान)

  1. गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज
  2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी)
  3. भारतीय शिक्षा परिषद
  4. महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी

आंध्र प्रदेश (2 संस्थान)

  1. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी
  2. बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया

कर्नाटक (2 संस्थान)

  1. ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी
  2. सर्व भारतीय शिक्षा पीठ

केरल (2 संस्थान)

  1. इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी प्रोफेटिक मेडिसिन (IIUPM)
  2. सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनट्टम, केरल

महाराष्ट्र (2 संस्थान)

  1. राजा अरबी यूनिवर्सिटी, नागपुर
  2. नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ

पुडुचेरी (2 संस्थान)

  1. उषा लच्छू मनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन
  2. श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन

पश्चिम बंगाल (2 संस्थान)

  1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन
  2. इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च

राजस्थान (1 संस्थान)

1. राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट



अरुणाचल प्रदेश (1 संस्थान)

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन



हरियाणा (1 संस्थान)

1. मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, 308A, दशमेश प्लाजा



झारखंड (1 संस्थान)

1. दक्षा यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन)



फर्जी यूनिवर्सिटी की डिग्री से क्या नुकसान होगा?

खबरों के मुताबिक, यूजीसी अधिनियम 1956 के तहत डिग्री देने का अधिकार केवल अधिकृत संस्थानों को है। कोई संस्थान बिना कानूनी अधिकार के डिग्री जारी करता है, तो उसकी डिग्री मान्य नहीं होगी। ऐसी डिग्री के आधार पर छात्र आगे की पढ़ाई में एडमिशन नहीं ले पाएंगे। नौकरी के लिए भी ऐसी डिग्री मान्य नहीं होगी।



इससे छात्रों का पैसा और समय दोनों बर्बाद हो सकते हैं। यूजीसी समय-समय पर फर्जी संस्थानों की लिस्ट जारी करता है। छात्रों को एडमिशन से पहले संस्थान की मान्यता और अधिकार की जांच करनी चाहिए। इसके लिए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देखी जा सकती है।



FAQs



  1. भारत में 2026 में कितनी फर्जी यूनिवर्सिटी हैं?
    यूजीसी की ताजा सूची के अनुसार, देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 32 फर्जी यूनिवर्सिटी चिन्हित की गई हैं।
  2. सबसे ज्यादा फर्जी यूनिवर्सिटी किस राज्य में हैं?
    दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी यूनिवर्सिटी हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 4 संस्थान सूची में शामिल हैं।
  3. यूनिवर्सिटी की मान्यता कैसे जांचें?
    छात्र यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संस्थान की मान्यता और डिग्री देने के अधिकार की जांच कर सकते हैं।
Tags:
  • एडमिशन अलर्ट
  • UGC Fake University List 2026
  • यूजीसी फर्जी यूनिवर्सिटी लिस्ट 2026
  • Fake Universities in India
  • भारत में फर्जी विश्वविद्यालय
  • UGC Advisory
  • फर्जी यूनिवर्सिटी
  • यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन
  • गैर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय
  • शिक्षा घोटाला