अब स्टूडेंट्स को मिलेंगे ऑन-जॉब ट्रेनिंग के मौके, यूजीसी ने लॉन्च किया NATS 2.0
भारत सरकार एजुकेशन फील्ड में कई बड़े बदलाव लाने की तैयारी में है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है, ताकि युवाओं को नॉलेज के साथ ही रोजगार के भी अच्छे अवसर मिल सकें। इसी कड़ी में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ( UGC ) ने स्टूडेंट्स के लिए हाल ही में एक योजना निकाली है। इसके तहत यूजीसी की ओर से नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम ( NATS 2.0 ) लॉन्च की गई है। इसके लिए स्टडेंट्स पोर्टल www.nats.education.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
अप्रेंटिसशिप अवसरों को देगा बढ़ावा
यह स्कीम स्टूडेंट्स की अप्रेंटिसशिप ( Apprenticeship ) के अवसरों तक आसानी से पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से लॉन्च की गई है। इस ट्रेनिंग स्कीम के तहत 6 महीने से लेकर एक साल तक के लिए बैचलर्स, डिप्लोमा होल्डर्स और प्रोफेशनल सर्टिफिकेट होल्डर्स (Professional Certificate Holders) को व्यावहारिक 'ऑन-जॉब ट्रेनिंग' ( OJT ) आधारित स्किल अपॉर्चुनिटी दी जाएगी।
क्या है इसका उद्देश्य
जानें एनएटीएस 2.0 के बारे में
जानकारी के मुताबिक एनएटीएस कार्यक्रम केंद्र के राष्ट्रीय प्रमुख कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य युवाओं को विभिन्न विषयों में कौशल प्रदान करना था। एनएटीएस 2.0 पोर्टल हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स को भी लाभान्वित करेगा। इससे स्टूडेंट्स को एम्प्लॉयर्स (employers) से जुड़ेंगे और रिलेवेंट स्किल, प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस के जरिए अपनी रोजगार क्षमता को बढ़ा सकेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक