NTA ने जारी किया यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से जल्द करें डाउनलोड
Dolly patil | Aug 18, 2024, 09:44 IST
RDTGF
एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड हाल ही में रिलीज कर दिया है। इन्हें डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट परीक्षा (ugc net)2024 के लिए हाल ही में एडमिट कार्ड ( ugc net exam admit card )रिलीज कर दिए हैं। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस एग्जाम के लिए अप्लाई किया हो, वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगा एग्जाम
आपको बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से किया जाने वाला है। 21 अगस्त से लेकर 4 सितंबर तक सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित होने वाली है। इसी के साथ बता दें कि ये पेपर दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। इसकी पहली शिफ्ट होगी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की।
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ugcnet.nta.ac.in पर।
- यहां होमपेज पर आपको यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपने डिटेल्स डालने होंगे, जैसे एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन। डिटेल्स डालें और सबमिट कर दें।
- इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
हेल्पलाइन नंबर
किसी प्रकार की समस्या होने पर कैंडिडेट्स इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं –
– 011 – 40759000। इसके अलावा इस ईमेल एड्रेस पर मेल भी कर सकते हैं – ugcnet@nta.ac.in.
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक