कॉलेज के सिलेबस में शामिल होगा वेस्ट मैनेजमेंट टॉपिक, UGC का नया नियम
समझें क्या है पूरा मामला
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने कॉलेजों के लिए नया फ्रेमवर्क तैयार किया है।
- यह ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह कदम उठाया गया है।
- सिलेबस में अब यह विषय शामिल होगा।
- स्वयं पोर्टल पर दो मुफ्त कोर्स भी शुरू किए गए हैं।
क्यों जरूरी हुआ यह कदम
यूजीसी ने बताया कि सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और पर्यावरण मंत्रालय से एक कम्युनिकेशन मिला था। इसमें अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन करने को कहा गया। साथ ही 25 मई को आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला भी दिया गया।
इस आदेश में कहा गया था कि शिक्षा के पाठ्यक्रम में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को सही तरीके से शामिल किया जाए। इसका मकसद छात्रों में पढ़ाई के जरिए जागरूकता बढ़ाना है।
सिलेबस में क्या-क्या जुड़ेगा
आयोग ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए नया फ्रेमवर्क बनाया है। इसमें एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी को भी जोड़ा गया है। यह फ्रेमवर्क चार यूनिट में बंटा है। यूनिट 3, 5, 7 और 9 के तहत अलग-अलग टॉपिक रखे गए हैं।
इनमें पर्यावरण से जुड़े पारिवारिक मुद्दे शामिल हैं। पर्यावरण प्रदूषण और स्वास्थ्य पर भी एक टॉपिक है। पर्यावरण प्रबंधन से जुड़ी केस स्टडी और फील्डवर्क को भीजगह दी गई है।सभी उच्चशिक्षा संस्थानोंको यहफ्रेमवर्क अपनाने कानिर्देश दियागया है।
स्वयं पोर्टल पर मुफ्त कोर्स शुरू
यूजीसी नेजागरूकता बढ़ाने केलिए स्वयं(SWAYAM) पोर्टल पर दोनए कोर्स शुरूकिए हैं। पहलाकोर्स सॉलिड एंडहैजार्डस वेस्टमैनेजमेंट के नाम सेहै। यह सेंट्रलयूनिवर्सिटी ऑफ पंजाबद्वारा दिया जा रहाहै। इसमें कुलचार मॉड्यूल शामिलहैं।
दूसरा कोर्समिशन लाइफ के नामसे है। इसका पूरानाम लाइफस्टाइल फॉरएनवायरमेंट है। यह कोर्सइंडियन इंस्टिट्यूटऑफ फॉरेस्टमैनेजमेंट भोपाल दे रहा है।दोनों कोर्स पूरी तरहमुफ्त हैं।रजिस्ट्रेशन या पढ़ाई केलिए कोई फीस नहींलगेगी।
कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
दोनों कोर्स 21अगस्त से शुरू होंगे। यह30 अक्टूबर तकउपलब्ध रहेंगे।रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31अगस्त 2026 है। इच्छुकछात्र और शिक्षक स्वयं कीआधिकारिक वेबसाइट पर जाकरपंजीकरण कर सकते हैं।
संस्थानों को दिए गए निर्देश
यूजीसी ने संस्थानोंसे कहा है कि वे जहां लागू हो वहांखुद को बल्क वेस्ट जनरेटरके रूप में रजिस्टर कराएं। यहरजिस्ट्रेशन सेंट्रल पॉल्यूशनकंट्रोल बोर्ड के पोर्टल परकरना होगा। संस्थानों को नियमोंऔर सुप्रीम कोर्ट केनिर्देशों का पालन सुनिश्चितकरने को भी कहा गया है।
आयोग ने स्वयं MOOC कोर्स मेंज्यादा से ज्यादा एनरोलमेंटबढ़ाने की सलाह भी दी है। इसकेअलावा जागरूकता के लिएसेमिनार, वर्कशॉप और एक्सपर्टलेक्चर आयोजित करने को कहागया है। कैंपेन, प्रतियोगिताऔर सफाई ड्राइव जैसीगतिविधियां भी सुझाई गई हैं।
रिसर्च को भी मिलेगा बढ़ावा
यूजीसी ने संस्थानों से सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट और सर्कुलरइकोनॉमी पर रिसर्च बढ़ानेको भी कहा है। इनोवेशन औरएक्सपेरिमेंटल लर्निंग को प्रोत्साहितकरने का निर्देश भी दियागया है। इससे छात्रों कोव्यावहारिक अनुभव मिल सकेगा।
UGC-NET पेपर लीक दावा: छात्र नेताओं ने खोली पोल, राहुल बोले-सो रही है सरकार
UGC Dual Degree Rules: क्या एक साथ दो रेगुलर डिग्री करना संभव है, जानें इसके नियम
बिना कोचिंग के क्रैक करें UGC NET JRF, ये तरीके बदल देंगे आपकी तैयारी
बच्चों को प्यार दें, उनके सवालों के जवाब दें, NEET प्रदर्शन के बीच मोहन भागवत