UNICEF Internship 2025: भारत के छात्रों के लिए इंटर्नशिप का गोल्डन चांस
यूनिसेफ (UNICEF) ने भारतीय छात्रों के लिए इंटर्नशिप के अवसर की घोषणा की है, जो हुमानिटरियन सेक्टर में काम करने का इरादा रखते हैं। यूनिसेफ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो दुनिया भर में बच्चों की मदद करता है। यूनेसेफ के कार्यों में दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेटर का कार्य भी शामिल है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से, छात्र जमीनी स्तर पर काम करने का अनुभव करेंगे, जो उन्हें भविष्य में अकादमिक और प्रोफेशनल दोनों स्तरों पर मदद करेगा। इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन यूनिसेफ की ऑफिसियल वेबसाइट से किया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंटर्नशिप का टाइम पीरियड
यूनिसेफ में इंटर्नशिप की टाइम पीरियड 6 से 26 हफ्तों तक हो सकती है। छात्र को फुल-टाइम या पार्ट-टाइम विकल्प के तहत काम करने का मौका मिलेगा। इंटर्न को एक महीने का स्टाइपेंड भी मिलेगा ताकि वह अपने रहने-खाने का खर्च उठा सके। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि स्टाइपेंड की राशि कितनी होगी। अगर फंड उपलब्ध होता है, तो ट्रैवल और वीजा के खर्च के लिए लम्पशम अमाउंट भी दी जा सकती है। यूनिसेफ वीजा आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट भी देगा।
इंटर्नशिप के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
ये खबर भी पढ़ें..
इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कैसे करें
इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की प्रोसेस सिंपल है:
- सबसे पहले unicef.org की वेबसाइट पर जाएं।
- Careers लिंक पर क्लिक करें।
- फिर Internship Opportunities पर क्लिक करें।
- अब Current Opportunities पर क्लिक करें।
- इच्छित इंटर्नशिप के लिए आवेदन फॉर्म भरें और Submit पर क्लिक करें।
- आवेदन के बाद, कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
ये खबर भी पढ़ें..
वर्क टाइप
इंटर्न को ऑफिस की जरूरतों, योग्यताओं और रुचियों के आधार पर काम सौंपा जाएगा। आमतौर पर, इंटर्न को रिसर्च, डेटाबेस मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन जैसे कार्य सौंपे जाते हैं।
इंटर्नशिप से मिलने वाले फायदे
यूनिसेफ में इंटर्नशिप करने से आपको अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिलता है, जो आपके करियर को एक नई दिशा दे सकता है। इसके अलावा, मानवीय कार्य में शामिल होने से आपको समाज की बेहतरी में योगदान करने का मौका मिलता है।
ये खबर भी पढ़ें..
FAQ
- UNICEF में इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
10वीं/12वीं पास छात्रों को ग्रेजुएट, मास्टर या पीएचडी कर रहे छात्रों के लिए यह इंटर्नशिप खुली है। - UNICEF इंटर्नशिप की अवधि क्या होती है?
इंटर्नशिप की अवधि 6 से 26 हफ्तों तक हो सकती है। - UNICEF इंटर्नशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
इंटर्नशिप के लिए unicef.org की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। - UNICEF इंटर्नशिप में कौन-कौन से कार्य दिए जाते हैं?
रिसर्च, डेटाबेस मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन जैसे कार्य इंटर्न को दिए जाते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक