यूपी लोक सेवा आयोग ने बदली इन परीक्षाओं की तारीख, जानें कब होगा कौन सा एग्जाम

Dolly patil | Aug 13, 2024, 15:04 IST
grt
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूपी में सरकारी नौकरी के लिए होने वाली कई भर्ती परीक्षाओं की डेट हाल ही में बदल दी गई है। आइए आपको बताते हैं कौन सी भर्ती परीक्षा कब होने वाली है।

यूपी में सरकारी नौकरी के लिए होने वाली कई भर्ती परीक्षाओं की डेट हाल ही में बदल दी गई है। जानकारी के मुताबिक यह फैसला यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट को देखते हुए लिया गया है।



इसी के साथ जो भी अभ्यर्थी यूपी में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वह यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर इन परीक्षाओं का नया शेड्यूल जरूर देख सकते हैं।



यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले 18, 19 फरवरी को हुई थी। लेकिन यूपी पुलिस पेपर लीक होने की वजह से उसे रद्द कर दिया गया था। वहीं अब यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच दोबारा होने वाली है।



होम्योपैथिक चिकित्सा

आयोग ने 25 अगस्त को होने वाली होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी 2023 ( Homeopathic Medical Officer ) और होम्योपैथिक आवासीय चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा टाल दी है।



इसी के साथ अब होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 15 सितंबर को 2 पालियों में आयोजित कि जाएगी। वहीं होम्योपैथिक आवासीय चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी।



सहायक नगर नियोजन 2023 मुख्य परीक्षा

सहायक नगर नियोजन 2023 मुख्य परीक्षा 15 सितंबर 2024 को होने वाली थी। लेकिन 15 सितंबर को होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग भर्ती परीक्षा के चलते इसे टाल दिया गया है। अब सहायक नगर नियोजन 2023 मुख्य परीक्षा 25 सितंबर को आयोजित की जाएगी।



चिकित्सा अधिकारी यूनानी 2023 स्क्रीनिंग परीक्षा

चिकित्सा अधिकारी यूनानी 2023 स्क्रीनिंग परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



dolly patil


Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • Homeopathic Medical Officer
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
  • यूपी लोक सेवा आयोग