UPSC CDS 1 2026 में इन टिप्स को अपनाकर पास करें SSB इंटरव्यू
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए, एनए और सीडीएस-1 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब सफल उम्मीदवारों के सामने अगला चरण सेवा चयन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू है। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में अधिकारी बनने के लिए यह चयन प्रक्रिया अनिवार्य मानी जाती है।यह प्रक्रिया लिखित परीक्षा से काफी अलग और कठिन होती है।
UPSC में स्क्रीनिंग टेस्ट पहले दिन की चुनौती
SSB इंटरव्यू के पहले दिन को स्क्रीनिंग राउंड कहा जाता है। इसमें ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग और पीपीडीटी जैसे टेस्ट होते हैं। उम्मीदवार को धुंधली फोटो देखकर कहानी लिखनी और सुनानी पड़ती है। इसमें जो छात्र इसमें फेल होते हैं, उन्हें तुरंत घर भेज दिया जाता है।
दूसरे दिन से चौथे दिन तक साइकोलॉजिकल टेस्ट चलते हैं। इसमें वैट, टैट और एसआरटी जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट शामिल हैं। इनके जरिए आपकी सोच और निर्णय लेने की क्षमता परखी जाती है। यहां सच बोलना और पॉजिटिव रहना बहुत जरूरी होता है।
टीम वर्क की असली परीक्षा
जीटीओ राउंड में छात्रों को ग्रुप में काम करना पड़ता है। इसमें ग्रुप डिस्कशन और बाधा दौड़ जैसे टास्क शामिल हैं। ऑफिसर देखते हैं कि आप दूसरों के साथ कैसे तालमेल बिठाते हैं। नेतृत्व क्षमता दिखाने का यह सबसे अच्छा मौका होता है।
UPSC में पर्सनल इंटरव्यू कैसे होते हैं
पांच दिनों के दौरान किसी भी समय आपका इंटरव्यू हो सकता है। एक सीनियर मिलिट्री ऑफिसर आपसे निजी और पेशेवर सवाल पूछते हैं। यहां आपके आत्मविश्वास और सच्चाई की सबसे बड़ी परख होती है। जवाब देते समय घबराना नहीं चाहिए और सीधा जवाब देना चाहिए।
पांचवें दिन सभी अधिकारी एक साथ पैनल में बैठते हैं। इसे कॉन्फ्रेंस राउंड कहा जाता है और यह आखिरी बातचीत होती है। इसके तुरंत बाद ही सफल उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाती है। चयनित छात्रों को आगे मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
चयनित उम्मीदवारों का मिलिट्री हॉस्पिटल में पूरा स्वास्थ्य परीक्षण होता है। डॉक्टर देखते हैं कि आप सेना के सख्त मानकों पर फिट हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंक जोड़े जाते हैं। अंत में मेरिट लिस्ट के आधार पर ट्रेनिंग के लिए बुलावा आता है।
SSB इंटरव्यू के लिए जरूरी तैयारी
SSB इंटरव्यू केवल ज्ञान का नहीं बल्कि आपके व्यवहार का टेस्ट है। आपको अपनी कम्युनिकेशन स्किल और जनरल नॉलेज पर ध्यान देना चाहिए। इस इंटरव्यू के लिए आपको शारीरिक रूप से फिट रहना भी बहुत जरूरी है। रोजाना अखबार पढ़ना और ग्रुप में डिस्कशन करना हर उम्मीदवार के लिए मददगार साबित होगा।
सेना में करियर का सुनहरा मौका
भारतीय सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना का हिस्सा बनना गर्व की बात है। लिखित परीक्षा पास करना तो बस एक शुरुआत मात्र है। असली चुनौती उस वर्दी को पाने के लिए खुद को साबित करना है। सही मार्गदर्शन और अभ्यास से आप एसएसबी पास कर सकते हैं।
FAQ
- SSB इंटरव्यू कुल कितने दिनों का होता है और इसमें कितने चरण होते हैं?
एसएसबी इंटरव्यू मुख्य रूप से पांच दिनों की एक लंबी प्रक्रिया है। पहले दिन स्क्रीनिंग होती है, जिसमें पास होने वाले ही आगे रुकते हैं। दूसरे से चौथे दिन मनोवैज्ञानिक टेस्ट और ग्रुप टास्क (GTO) आयोजित किए जाते हैं। पांचवें दिन अंतिम कॉन्फ्रेंस होती है जहां चयन का फैसला होता है। इस पूरी प्रक्रिया में व्यक्तित्व के 15 से अधिक अलग-अलग परीक्षण लिए जाते हैं। - क्या SSB इंटरव्यू के लिए अंग्रेजी भाषा का आना अनिवार्य है?
SSB इंटरव्यू में संवाद का मुख्य माध्यम अंग्रेजी ही होता है। हालांकि, अगर आप कहीं अटकते हैं तो हिंदी का सहारा ले सकते हैं। लेकिन एक अधिकारी के रूप में आपसे अच्छी अंग्रेजी बोलने की उम्मीद की जाती है। ग्रुप टास्क और इंटरव्यू में अपनी बात स्पष्ट रखने के लिए भाषा पर पकड़ होना आपके चयन की संभावनाओं को बढ़ा देता है।
ये खबरें भी पढ़ें....
UPSC क्रैक कर छोड़ी सिविल सर्विस, अब प्रेमानंद महाराज की शरण में डॉ. तनु जैन
फ्री कोचिंग योजना से अब बिल्कुल फ्री में करें UPSC, NEET और JEE की तैयारी, जानें पूरी डिटेल
आईएएस फ्रैंक नोबल ए: 10 घंटे की नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी कर ऐसे बने आईएएस
UPSC और बोर्ड एग्जाम में गेम-चेंजर बनेगा Zeigarnik Effect, जानें कैसे