What is Skill Insurance: अपनी आय का 10% खुद पर करें इनवेस्ट, नहीं रुकेगी छंटनी में कमाई
आज के दौर में केवल डिग्री के भरोसे रहना जोखिम भरा है। एआई (AI) और ऑटोमेशन नौकरियों का ट्रेंड बहुत तेजी से बदल रहे हैं। हम घर और कार का बीमा तो हमेशा करवाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अपने करियर का बीमा करवाया है? इसी सोच से स्किल इंश्योरेंस (insurance) की नया कांसेप्ट का जन्म हुआ है।
यह कोई कागजी पॉलिसी नहीं बल्कि एक पर्सनल डिसिप्लिन है। अपनी इनकम का 10% हिस्सा हमेशा नई स्किल्स सीखने में लगाएं। यह इन्वेस्टमेंट आपको मंदी और छंटनी के डर से बचाएगा। नई तकनीक सीखने से आप हमेशा मार्केट के लिए तैयार रहेंगे। करियर में स्थिरता के लिए खुद को अपडेट रखना बहुत जरूरी है।
स्किल इंश्योरेंस: 10% का इन्वेस्टमेंट क्यों?
कई लोग सोचते हैं कि बचत करना ही काफी है। लेकिन बचत आपको केवल आर्थिक सुरक्षा देती है, जबकि स्किल इंश्योरेंस आपकी 'कमाने की क्षमता' (Earning Capacity) को बढ़ाता है।
- करियर की प्रासंगिकता (Career Relevance)
टेक्नोलॉजी हर कुछ साल में बदलती रहती है। अगर आप कोर्स, वर्कशॉप, या सेमिनार में इन्वेस्टमेंट नहीं करते, तो आपका नॉलेज पुराना हो सकता है। 10% का इन्वेस्टमेंट से आप हमेशा नए टूल्स और तकनीक से अपडेट रहते हैं। - मंदी से सुरक्षा (Protection Against Recession)
आर्थिक मंदी के दौरान कंपनियां पहले उन लोगों को निकालती हैं जिनके पास लिमिटेड स्किल होते हैं। जो भी नई स्किल आपने सीखे हैं, वे आपको कंपनी के लिए एक 'इम्पोर्टेन्ट एसेट' बना देते हैं, जिससे आप मंदी के दौरान भी सुरक्षित रहते हैं।
स्किल इंश्योरेंस फंड का उपयोग कहां करें?
- ऑनलाइन कोर्सेज और सर्टिफिकेट (Free Online Courses): Coursera, Udemy या LinkedIn Learning जैसे वेबसाइट्स से नए सर्टिफिकेट कोर्स करना।
- सॉफ्ट स्किल्स डेवलपमेंट (Soft Skills): जैसे कम्युनिकेशन, लीडरशिप और मैनेजमेंट की ट्रेनिंग लेना, ताकि अपनी प्रोफेशनल स्किल्स को और बेहतर बना सकें।
- नेटवर्किंग और सेमिनार (Networking): अपने फील्ड के एक्सपर्ट्स से मिलने और सीखने के लिए इवेंट्स और सेमिनार्स में हिस्सा लेना।
- बुक्स और सब्सक्रिप्शन (Books & Subscriptions): नई-नई टेक्नोलॉजी और नॉलेज वाली किताबों और पत्रिकाओं पर पैसे खर्च करना।
स्किल इंश्योरेंस के फायदे
- आय में वृद्धि (Income Growth): नई स्किल्स अक्सर बेहतर इंक्रीमेंट और प्रमोशन का रास्ता खोलते हैं।
- मानसिक आत्मविश्वास (Confidence): जब आप नया सीखते हैं, तो वर्कप्लेस पर आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।
- साइड हसल के अवसर (Side Hustle): अतिरिक्त हुनर से आप फ्रीलांसिंग या पार्ट-टाइम आय के सोर्सेज बना सकते हैं।
- अनुकूलन क्षमता (Adaptability): आप किसी भी नए माहौल में खुद को जल्दी ढाल पाते हैं।
स्किल इंश्योरेंस या ट्रेडिशनल सेविंग्स
ट्रेडिशनल सेविंग्स (Savings) आपको मुश्किल समय में पैसा देती है, लेकिन स्किल इंश्योरेंस आपको उस मुश्किल समय से बाहर निकलने का रास्ता दिखाता है।
अगर आप महीने के 50 हजार रुपए कमाते हैं, तो 5 हजार खुद की लर्निंग पर खर्च करना लंबे समय में आपको लाखों का रिटर्न दे सकता है। इसे 'कंपाउंडिंग ऑफ नॉलेज' (Compounding of Knowledge) कहा जाता है।
ये भी पढ़ें...
ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए आवेदन शुरू, बिना देरी किए ऐसे भरें फॉर्म
यूपी कोआपरेटिव बैंक भर्ती में 2 हजार पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई
NITTTR Vacancy 2026: टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी
IIFM Bhopal Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी