मां बनीं दीपिका पादुकोण, गणेश उत्सव पर घर आई नन्ही परी

Deeksha Nandini Mehra | Sept 08, 2024, 13:15 IST
Deepika Padukone became mother
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पेरेंट्स बन गए हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। चच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby : दीपका पादुकोण, रणवीर सिंह और उनके फैन्स को नौ महीने से जिस दिन का इंतजार था वो आखिरकार आज आ ही गया। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) दो से तीन हो गए हैं। दीपिका ने रविवार को बेटी को जन्म दिया है। चच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल (HN Reliance Hospital) में एडमिट हुई थीं।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



6 साल बाद प्लान किया बच्चा

साल 2024 की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने खुशखबरी साझा की थी कि वह मां बनने वाली हैं। शादी के 6 साल बाद दीपिका और रणवीर अब एक प्यारी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई, कपल को ढेरों बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। सूत्रों के अनुसार, दीपिका ने सी-सेक्शन के माध्यम से अपनी बेटी को जन्म दिया है। इस विशेष दिन के लिए दीपिका और रणवीर ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी।



Deepika Padukone Baby 1


दीपिका और रणवीर ने किए बप्पा के दर्शन

दो दिन पहले, दीपिका को रणवीर सिंह के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर देखा गया था। उन्होंने अपने पति के साथ भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और इसके बाद अगले दिन अस्पताल के बाहर भी कैप्चर किए गए। शनिवार की शाम को दीपिका और रणवीर की कार को मुंबई के एच.एन रिलायंस अस्पताल के बाहर देखा गया। कुछ समय बाद, दीपिका की मां और बहन भी अस्पताल पहुंच गईं, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि नन्हा मेहमान कभी भी आ सकता है।



Deepika Padukone Baby 2


रणवीर की खुशी और भविष्य की योजनाएं

रणवीर सिंह ने अपने पहले बच्चे के लिए शुरुआत से ही काफी उत्साह दिखाया था। अब जब वह पिता बन गए हैं, उनकी जिम्मेदारियाँ भी बढ़ गई हैं। रणवीर से हाल ही में पूछा गया था कि उन्हें बेटा चाहिए या बेटी, तो अभिनेता ने दिल छूने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे भगवान के आशीर्वाद की तरह होते हैं, जिन्हें दिल से स्वीकार करना चाहिए। दीपिका पादुकोण की बेटी की पहली झलक के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, सितारे अक्सर अपने बच्चों के चेहरे को सार्वजनिक करने में समय लेते हैं।



Deepika Padukone Baby 4


ब्रेक पर दीपिका और रणवीर

अब जब दीपिका और रणवीर माता-पिता बन चुके हैं, वे अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए ब्रेक पर जा रहे हैं। दोनों ने अपने काम से छुट्टी ले ली है, हालांकि दीपिका ने पहले ही ‘सिंघम अगेन’ में अपने कैमियो की शूटिंग पूरी कर ली थी।



Deepika Padukone Baby 5


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Ranveer Singh
  • रणवीर सिंह
  • दीपिका पादुकोण
  • Bollywood Actress Deepika Padukone
  • Entertainment News in Hindi
  • Deepika Padukone Baby
  • एचएन रिलायंस हॉस्पिटल
  • HN Reliance Hospital
  • एंटरटेनमेंट न्यूज़