अक्षय के बर्थडे पर 'भूत बंगला' का फर्स्ट लुक लॉन्च, 14 साल बाद फिर दिखेगी ये जोड़ी

Amresh Kushwaha | Sept 09, 2024, 12:14 IST
भूत बंगला फर्स्ट लुक
अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर आगामी फिल्म भूत बंगला की पहली झलक साझा की। 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से जुड़कर हॉरर कॉमेडी फिल्म में धमाका करने को तैयार हैं।

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार आज 9 सितंबर 2024 को अपना 57वां जन्मदिन ( Akshay Kumar Birthday ) मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें कई सेलेब्स और फैंस बर्थडे विश कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने भी अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी आगामी फिल्म ( Akshay Kumar Upcoming Movie ) की पहली झलक साझा कर अपने फैंस को एक तोहफा दिया है।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



भूत बंगला का फर्स्ट लुक जारी

अक्षय कुमार ने सोमवार 9 सितंबर को अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म "भूत बंगला" की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म का फस्ट लुक ( Bhoot Bungalow First Look ) जारी किया है। अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म की पहली झलक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं अपने जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए आभारी हूं! इस वर्ष का उत्सव 'भूत बंगला' के फर्स्ट लुक के साथ मना रहा हूं। मैं 14 वर्षों के बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह अविश्वसनीय सहयोग लंबे समय से आने वाला था... मैं इस अविश्वसनीय यात्रा को आप सभी के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर सकता। जादू के लिए तैयार रहें!"



14 साल बाद धमाका करने आ रही ये जोड़ी

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 2007 में हॉरर कॉमेडी फिल्म ( Horror Comedy Movie ) "भूल भुलैया" के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। अक्षय कुमार के करियर में यह फिल्म सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को 2007 का बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था। अब 14 साल बाद यह जोड़ी फिर से साथ आई है, और देखना होगा कि वे अपने दर्शकों को कैसे एंटरटेन करते हैं।



कब रिलीज होगी फिल्म?

भूत बंगला फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और कैप ऑफ गुड्स फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर हैं। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज की तारीख और अन्य कलाकारों की घोषणा नहीं की गई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • akshay kumar upcoming movie
  • Akshay Kumar birthday
  • Horror Comedy Movie
  • भूत बंगला
  • Bhoot Bungalow
  • अक्षय कुमार का जन्मदिन
  • भूत बंगला फर्स्ट लुक
  • Bhoot Bungalow First Look
  • अक्षय कुमार की आगामी फिल्म
  • हॉरर कॉमेडी फिल्म