भूत बंगला से गोलमाल 5 तक, पर्दे पर फिर से गुदगुदाने को तैयार हैं Akshay Kumar
Akshay Kumar Upcoming Movies: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई हैं। लेकिन साल 2026 अक्षय के लिए बहुत ही खास होने वाला है। उनके पास ऐसी फिल्मों की लिस्ट है जो बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।
फैंस को उनकी इन फिल्मों का बहुत लंबे समय से बेसब्री से इंतजार है। उनके पास फिल्मों की एक ऐसी लिस्ट है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। चलिए जानें अक्षय की उन फिल्मों के बारे में जो गर्दा उड़ाएंगी....
भूत बंगला
अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापस आई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है।
फिल्म में परेश रावल और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। इसकी रिलीज डेट अब 16 अप्रैल के पेड प्रीव्यू के साथ शुरू हो चुकी है। यह फिल्म अक्षय की हिट की तलाश को पूरी कर सकती है।
फिल्म आने वाले हफ्तों में कई नए रिकॉर्ड बना सकती है। कॉमेडी और हॉरर का मिक्सचर युवाओं को बहुत पसंद आ रहा है। अक्षय के करियर के लिए यह फिल्म टर्निंग पॉइंट साबित होगी।
वेलकम टू द जंगल
यह अक्षय कुमार की एक बहुत बड़े बजट की मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और दिशा पाटनी जैसे कई कलाकार शामिल हैं।
मेकर्स ने इसे 26 जून 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। कॉमेडी के शौकीनों के लिए यह फिल्म किसी बड़े तोहफे से कम नहीं। फैंस इस फिल्म के मजेदार गानों और डायलॉग्स का इंतजार कर रहे हैं।
हेरा फेरी 3
आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म (अक्षय की फिल्म) हेरा फेरी का तीसरा पार्ट सबसे ज्यादा चर्चा में है। काफी विवादों के बाद अब परेश रावल फिल्म में वापस आ गए हैं।
सुनील शेट्टी भी इस फिल्म में अपनी पुरानी पलटन के साथ दिखेंगे। राजू, श्याम और बाबूराव की तिकड़ी को फिर से देखना दिलचस्प होगा। फिल्म की शूटिंग जल्द ही बड़े स्तर पर शुरू होने वाली है।
हैवान
अक्षय कुमार और सैफ अली खान फिल्म हैवान में साथ नजर आएंगे। यह दोनों सितारे लगभग 17 साल बाद स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। यह फिल्म 2016 की मलयालम हिट फिल्म ओप्पम की हिंदी रीमेक है। फिल्म में मोहनलाल का कैमियो होने की भी काफी चर्चा हो रही है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ही कर रहे हैं।
गोलमाल 5
रोहित शेट्टी की सुपरहिट फ्रेंचाइजी गोलमाल का पांचवां पार्ट भी कतार में है। इसमें अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार भी मजेदार रोल में दिखेंगे। अक्षय और अजय की ऑन-स्क्रीन भिड़ंत दर्शकों को हमेशा बहुत पसंद (अक्षय कुमार की आगामी फिल्म)आती है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह काफी भव्य होगी। दर्शकों को इस बार फिर से जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी।
भागम भाग 2
अक्षय ने अपनी हिट फिल्म भागम भाग के सीक्वल के राइट्स खरीदे हैं। वे इसमें फिर से गोविंदा और परेश रावल को साथ लाना चाहते हैं। इसके अलावा राउडी राठौर 2 को लेकर भी काफी अटकलें तेज हैं। फैंस को अक्षय का राउडी अवतार पर्दे पर फिर से देखना है। हालांकि इन फिल्मों की ऑफिसियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
सैयारा के बाद अहान पांडे की दूसरी फिल्म, अली अब्बास जफर और YRF के साथ शुरू की शूटिंग
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आउट, 14 साल बाद फिर दिखेगा वही पुराना जादू
फिल्म धुरंधर का वो गाना जो दाऊद ने बनवाया, उसी ने मारा, ओए-ओए गाने की असली कहानी
क्या अप्रैल में खाली रहेंगे सिनेमाघर, धुरंधर 2 के खौफ से आधा दर्जन फिल्मों ने बदला अपना प्लान