आर्यन की The Bads of Bollywood में दिखा पर्दे के पीछे का सच, तीनों खान पहली बार होंगे एक साथ
Aman Vaishnav | Sept 26, 2025, 18:44 IST
1 / 7
The Bads of BollywoodImage credit : Aman Vaishnav
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज से डायरेक्टर के तौर पर धमाकेदार डेब्यू किया है। यह शो बॉलीवुड के अंदर की गंदी राजनीति और कड़वी हकीकत को दिखाता है।
2 / 7
दमदार कास्टImage credit : Aman Vaishnav
यह 7-एपिसोड की सीरीज शानदार कलाकारों से भरी है। इसमें बॉबी देओल, मोना सिंह, लक्ष्य मनवानी और मनीष चौधरी जैसे कई बड़े एक्टर अहम भूमिकाएँ निभा रहे हैं। इन सभी अनुभवी कलाकारों की एक्टिंग सीरीज को और भी रोचक और विश्वसनीय बना रही है।
3 / 7
नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीजImage credit : Aman Vaishnav
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। डायरेक्टर के तौर पर आर्यन खान का काम शानदार है,(आर्यन की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड) जिसने भविष्य के लिए बड़ी उम्मीदें जगाई हैं।
4 / 7
सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की कहानीImage credit : Aman Vaishnav
सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की कहानी नए एक्टर आसमान और स्टार किड करिश्मा पर आधारित है। यह दोनों कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष (स्ट्रगल) को दिखा रहे हैं।
5 / 7
पर्सनल लाइफ की दिखी झलकImage credit : Aman Vaishnav
आर्यन खान ने एक सीन में अपने निजी ड्रग केस से जुड़े हाई-प्रोफाइल अधिकारी समीर वानखेड़े के मामले की झलक दिखाई है। यह रोमांचक मोड़ दर्शकों की उत्सुकता बहुत बढ़ा रहा है।
6 / 7
तीनों खान एक साथImage credit : Aman Vaishnav
इस सीरीज की सबसे बड़ी हाईलाइट यह है कि शाहरुख, सलमान और आमिर खान तीनों ही इसमें नजर आ रहे हैं। आज तक कई बड़े डायरेक्टर Shahrukh Khan, Salman Khan और Amir Khan को एक साथ पर्दे पर नहीं ला पाए, लेकिन आर्यन ने अपने पहले ही प्रोजेक्ट में वह कर दिखाया।
7 / 7
बॉलीवुड का आईनाImage credit : Aman Vaishnav
यह सीरीज बॉलीवुड की गुटबाजी, सेलेब्स की गपशप और स्टार किड की अंदरूनी कहानियों से भरी है। इसे देखकर आपको ऐसा लगेगा कि आपने इंडस्ट्री की हकीकत को करीब से जी लिया है।