रिलीज हुआ पेंडोरा की दुनिया का नया खतरनाक चैप्टर Avatar 3 Trailer, 2100 करोड़ रुपए है इसका बजट
जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी फिल्में हमेशा ही सिनेमाई कमाल दिखाती रही हैं। ऐसे में अब उनकी सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी अवतार का तीसरा पार्ट, अवतार 3: फायर एंड ऐश' [Avatar 3: Fire and Ash] एक बार फिर दुनिया को हैरान करने के लिए तैयार है।
फिल्म ने अपना धमाकेदार ट्रेलर रिलीज (Trailer Release)कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और ट्रेलर ने उनकी एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म इस साल क्रिसमस से ठीक पहले, 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस नए पार्ट में क्या होगा, कौन होगा नया दुश्मन और जेक सुली और उसका परिवार कैसे पेंडोरा को बचाएगा, यह सब जानने के लिए दर्शकों में जबरदस्त जोश है।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
अवतार फ्रेंचाइजी (Avatar Franchise) दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। 2009 में आई पहली फिल्म अवतार ने लोगों को पेंडोरा की जादुई दुनिया से रूबरू करवाया था। 2022 में अवतार: द वे ऑफ वॉटर [Avatar: The Way of Water] ने पानी के अंदर की दुनिया का अद्भुत नजारा पेश किया।
अब तीसरे पार्ट, 'अवतार 3: फायर एंड ऐश' [Avatar 3: Fire and Ash] में कहानी एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। फिल्म को भारत में 19 दिसंबर 2025 को इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
ट्रेलर में क्या दिखा खास
नया विलेन
मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी शेयर की थी कि ऊना चैपलिन इस फिल्म में विलेन 'वरंग' के रोल में नजर आने वाली हैं। उसके बाद से फैंस उन्हें इस डार्क कैरेक्टर में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड थे।
ट्रेलर में उनकी झलक ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। ऊना चैपलिन के अलावा, इस फिल्म में सिगॉर्नी वीवर, स्टीफन लैंग, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर, जियोवानी रिबिसी और दिलीप राव जैसे जाने-माने स्टार्स भी शामिल हैं। साथ ही, ब्रिटेन डाल्टन, ट्रिनिटी जो-ली ब्लिस, जैक चैंपियन, मिशेल योह और डेविड थेवलिस भी इम्पोर्टेन्ट रोल्स में दिखेंगे।
क्या अवतार 3 बनाएगी नए रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवतार 3 [Avatar 3] का बजट करीब 2100 करोड़ रुपए है। यह एक बिग-बजट फिल्म है, जिसमें विज़ुअल इफेक्ट्स और स्पेशल सीन्स पर खूब पैसा खर्च किया गया है।
पिछली फिल्मों की कमाई पर एक नजर
- 'अवतार' (2009): जेम्स कैमरून की अवतार ने2.97 बिलियन डॉलर (लगभग 25 हजार करोड़ रुपए)
- 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (2022): 2.3 बिलियन डॉलर (लगभग 20 हजार करोड़ रुपए)
- पहले दो पार्ट ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
- अब देखना ये होगा कि अवतार 3: फायर एंड ऐश अपनी पिछली फिल्मों को पीछे छोड़ पाती है या नहीं। फैंस और क्रिटिक्स दोनों को ही इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
जेम्स कैमरन की फिल्म अवतार 2 | Hollywood | Hollywood News | hollywood star | entertainment news | Entertainment | मनोरंजन न्यूज