अभिषेक-आवेज की लड़ाई ने मचाया Big Boss 19 में तूफान, तान्या ने दिया चौंकाने वाला बयान
Aman Vaishnav | Sept 19, 2025, 09:40 IST
1 / 7
बेरोजगार से शादी:Image credit : Aman Vaishnav
Tanya Mittal ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बेरोजगार शख्स से शादी कर सकती हैं, लेकिन उसे वह सम्मान नहीं मिलेगा जो एक कामकाजी पुरुष को मिलता है। इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
2 / 7
ऑपरेटर भी हैरानImage credit : Aman Vaishnav
टास्क के दौरान अभिषेक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि ऑपरेटर अमाल मलिक भी उन्हें रोक नहीं पाए। अमाल ने गुस्से में उन्हें शांत होने को कहा, लेकिन अभिषेक ने उनकी भी बात नहीं मानी।
3 / 7
अभिषेक का एग्रेशनImage credit : Aman Vaishnav
बिग बॉस हाउस में इस बार कैप्टेंसी टास्क के दौरान जमकर ड्रामा हुआ। अभिषेक बजाज इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने अपने ही दोस्त आवेज दरबार को उठाकर फेंक दिया।
4 / 7
बिग बॉस: घर में हंगामाImage credit : Aman Vaishnav
Bigg Boss 19, हाउस में इस बार जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। कैप्टेंसी टास्क के दौरान दो दोस्तों, अभिषेक बजाज और आवेज दरबार के बीच जोरदार लड़ाई हो गई, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
5 / 7
सलमान खान का रिएक्शनImage credit : Aman Vaishnav
सभी को बेसब्री से Big Boss Weekend Ka Vaar का इंतजार है, ताकि वे देख सकें कि सलमान खान (Salman Khan) अभिषेक के इस फिजिकल होने पर क्या फीडबैक देते हैं।
6 / 7
तान्या मित्तल का विवादित बयानImage credit : Aman Vaishnav
बिग बॉस में तान्या मित्तल का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने पति को राजा की तरह रखेंगी, भले ही वह बेरोजगार हो। इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
7 / 7
फेमिनिज्म पर बयानImage credit : Aman Vaishnav
अपने फेमिनिज्म पर दिए गए बयान से तान्या मित्तल विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने पतियों से आगे नहीं निकलना चाहिए और फेमिनिज्म के नाम पर यह करना गलत है।