12वीं फेल के बाद अब Blackout में विक्रांत मैसी मचाएंगे धमाल

Aparajita Priyadarshini | May 21, 2024, 19:40 IST
BLACKOUT
फैन्स में हमेशा से अपनी जोरदार एक्टिंग के लिए अपनी अलग पहचान बनाए रखने वाले विक्रांत मैसी को पिछले साल 12वीं फेल से बडी कामयाबी मिली है।वहीं इस फिल्म में धमाल मचाने के बाद अब एक्टर जल्द ही ब्लैकआउ में नजर आने वाले हैं।

विक्रांत मैसी की 12वीं फेल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही हैं। वहीं इस फिल्म में धमाल मचाने के बाद अब एक्टर जल्द ही ब्लैकआउ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुनील ग्रोवर और मौनी रॉय भी दिखाई देगें। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें विक्रांत चोर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका किरदार स्टोरी में बवाल मचानें वाला है। फैन्स में हमेशा से अपनी जोरदार एक्टिंग के लिए अपनी अलग पहचान बनाए रखने वाले विक्रांत मैसी को पिछले साल 12वीं फेल से बडी कामयाबी मिली है।डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के साथ विक्रांत की इस लो बजट फिल्म ने 70 करोड़ रुपय का कलेक्शन किया है।



12वीं फेल ने सिर्फ लंबी कमाई ही नहीं की, बल्की विक्रांत को उनकी बडी सोलो हिट भी दी। इस फिल्म ने विक्रांत की पॅापुलैरिटी पहले से ज्यादा बढ़ा दी अब फैन्स उनकी दूसरी नई फिल्म का इंतजार भी कर रहे हैं।



गंभीर फिल्मों के बाद अब कॅामेडी फिल्म में दिखेंगे विक्रांत


ब्लैकआउट को एक कॅामेडी-थ्रिलर बताया जा रहा है और फिल्म का टीजर भी इस चीज का पूरा फील दे रहा है।टीजर मे विक्रांत एक बार एक्सीडेंट में मिले-जुले दिख रहे हैं। उनकी कार तो बच जाती है। लेकिन जब वो अपने सामने आई गाडी को पलटा हुआ देखते हैं तो मदद के लिए उसके पास जाते हैं। उस गाडी में उनको बहुत सारे पैसे और गहने होते हैं। तो अब आपको फिल्म में देखने को मिले।



Tags:
  • सुनील ग्रोवर
  • ब्लैकआउट
  • blackout
  • कॅामेडी-थ्रिलर
  • विक्रांत मैसी की 12वीं फेल