इस प्यार को क्या नाम दूं, दलजीत कौर ने लिखकर Delete किया पोस्ट

Dolly patil | May 27, 2024, 18:26 IST
diljeet kaur
एक्ट्रेस दलजीत कौर ने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी निखिल पटेल के साथ शादी टूटने की वजह पर मोहर लगाई है। दिलजीत ने एक और पोस्ट किया और अपने दर्द को बयां किया। लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने उस पोस्ट के कैप्शन को डिलीट कर दिया।

दलजीत कौर की दूसरी शादी भी असफल साबित हुई। दलजीत कौर पिछले कई दिनों से लगातार ऐसे पोस्ट शेयर कर रही हैं, जिसमें पति निखिल पटेल से अलग होने का दर्द साफ झलक रहा है। दिलजीत ने अब एक और पोस्ट किया और इसमें अपने दर्द को बयां किया। लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने उस पोस्ट के कैप्शन को डिलीट कर दिया।



दलजीत कौर ने अपने पोस्ट में से कैप्शन भले ही डिलीट कर दिया लेकिन फोटो डिलीट नहीं की। उन्होंने अपने डिलीट किए कैप्शन में अपने बेटे, कपड़े, मंदिर, ससुराल और हाथ से बनाई हुई तस्वीर के बारे में बात की है। साथ ही सवाल हुआ उठाया था कि क्या निखिल उनके पति नहीं है? क्या उनके हिसाब से शादी नहीं हुई।



बार-बार कर रही है दर्द बयां


दलजीत कौर ( Daljeet Kaur )बार-बार किसी एसएन को संबोधित करती रही हैं। पिछले कई पोस्ट में वह एसएन से सवाल पूछ रही हैं। इस बार भी उन्होंने पहले अपना हाल ए दिल बयां किया और फिर एसएन से सवाल पूछे। दलजीत कौर ने लिखा था, "मेरे कपड़े, मेरा चूड़ा, मेरा मंदिर, मेरा हर समान वहीं है, मेरा घर वहीं है। मेरे बच्चे के कपड़े, किताबें और उम्मीद अपने पिता से सब वहीं है। मेरा ससुराल.. मेरे हाथों से बनायी हुई तस्वीर उस्स दीवार पर वहीं है।



पोस्ट में झल्का दर्द


दलजीत कौर ने लिखा था, "मेरे कपड़े, मेरा चूड़ा, मेरा मंदिर, मेरा हर समान वहीं है, मेरा घर वहीं है। मेरे बच्चे के कपड़े, किताबें और उम्मीद अपने पिता से सब वहीं है। मेरा ससुराल.. मेरे हाथों से बनायी हुई तस्वीर उस्स दीवार पर... वहीं है। दलजीत कौर ने आगे लिखा, "हर दीवान पे मेरी साड़ी वहीं है। पति कह रहे हैं कि वो मेरा घर नहीं, कह रहे हैं कि शादी कभी हुई ही नहीं." दलजीत आगे एसएन से सवाल उठाया हैं। दलजीत कौर ने लिखा, "क्या वो घर मेरा है? SN आपका क्या कहना है? क्या निखिल मेरे पति हैं? क्या हुई नहीं हमारी शादी आपके हिसाब से भी?'' दलजीत की पोस्ट से लगता है कि एसएन निखिल और उनके के काफी करीबी हैं।



afdafs


रिश्ते में कटपट


दलजीत कौर अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। दूसरी शादी के 10 महीने के भीतर ही उनकी पूरी दुनिया हिल गई। उनका एक बेटा जयडन है, जिसके पिता उनके पहले पति और एक्टर शालीन भनोट हैं। निखिल पटेल से दलजीत ने पिछले साल मार्च में शादी की थी। शादी के बाद दोनों केन्या की राजधानी नेरोबी में शिफ्ट हो गए थे। दलजीत ने हाल में एक पोस्ट में खुलासा किया था कि निखिल कथित तौर पर उनसे शादी करने के बाद किसी और महिला संग रिलेशन में हैं।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • दलजीत कौर
  • Daljeet Kaur