धुरंधर 2 ने हिंदी सिनेमा से लिए सेट किया नया रिकॉर्ड, पहली बार एक भाषा में किसी फिल्म ने कमाए 1000 करोड़
हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा अध्याय जुड़ गया है, जिसने रीजनल और ग्लोबल सिनेमा के सारे पैमानों को पीछे छोड़ दिया है। Ranveer Singh की फिल्म धुरंधर 2 ने वह कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक भारतीय भारतीय सिनेमा की कोई भी फिल्म नहीं कर पाई थी। बॉक्स ऑफिस पर महज तीन हफ्तों के सफर के बाद, इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी वर्जन से एक हजार करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है।
तीसरे हफ्ते की रफ्तार और पुष्पा 2 को दी मात
रिलीज के तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार में थोड़ी कमी जरूर देखी गई, जिसे बॉक्स ऑफिस की भाषा में स्पीड ब्रेकर कहा जा रहा है। वीकेंड पर 75 करोड़ बटोरने के बाद, वर्किंग डेज में फिल्म का कलेक्शन थोड़ा धीमा रहा। सोमवार से फिल्म 10 करोड़ की रेंज में आई और गुरुवार तक यह आंकड़ा 7.15 करोड़ रुपए पर रहा।
हालांकि, इस धीमी रफ्तार के बावजूद धुरंधर 2 ने तीसरे हफ्ते में कुल 110 करोड़ रुपए की कमाई की। इस आंकड़े के साथ इसने पुष्पा 2 (107 करोड़) के तीसरे हफ्ते के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि, यह अपने ही पहले पार्ट धुरंधर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, जिसने तीसरे हफ्ते में 189 करोड़ कमाए थे।
9 साल में दोगुनी हुई बॉलीवुड की लिमिट
आंकड़ों का विश्लेषण करें तो धुरंधर 2 ने बॉलीवुड की बॉक्स ऑफिस क्षमता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। साल 2017 में बाहुबली 2 ने पहली बार हिंदी में 500 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद 2023 में शाहरुख खान की पठान 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी। अब महज 3 साल के भीतर Dhurandhar 2 ने इस लिमिट को सीधे डबल कर दिया है।
बॉलीवुड खत्म के शोर पर लगा विराम
कुछ समय पहले तक दक्षिण भारतीय फिल्मों की सफलता को देखते हुए यह कहा जाने लगा था कि बॉलीवुड अब खत्म हो चुका है। लेकिन धुरंधर 2, छावा, गदर 2 और स्त्री 2 जैसी फिल्मों की शानदार कामयाबी ने इन दावों को गलत साबित कर दिया है। ये फिल्में दर्शाती हैं कि हिंदी सिनेमा एक नई ऊर्जा के साथ वापसी कर चुका है और दर्शकों का भरोसा जीतने में कामयाब रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
इस दिन OTT पर रिलीज होगी रणवीर की Dhurandhar 2, नेटफ्लिक्स को लग गया बड़ा झटका
क्या अप्रैल में खाली रहेंगे सिनेमाघर, धुरंधर 2 के खौफ से आधा दर्जन फिल्मों ने बदला अपना प्लान
सैयारा के बाद अहान पांडे की दूसरी फिल्म, अली अब्बास जफर और YRF के साथ शुरू की शूटिंग
फिल्म धुरंधर का वो गाना जो दाऊद ने बनवाया, उसी ने मारा, ओए-ओए गाने की असली कहानी