विराट कोहली के one8 commune पब पर FIR
कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने हाल ही में देर रात तक पब खोले जाने पर एक्शन लिया है। इसी के साथ पुलिस ने कई पबों के प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज भी की है। आपको बता दें कि इसमें से एक पब क्रिकेटर विराट कोहली का भी है।
जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु में एमजी रोड स्थित one8 commune पब है। ये पब विराट कोहली के स्वामित्व ( owned ) वाला है। बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि one8 पब समेत अन्य पबों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।इन पब पर आरोप है कि ये पब तय समय के बाद भी देर रात तक संचालित किए जा रहे थे।
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस की मानें तो बीते 6 जुलाई की रात को पब कथित तौर पर रात 1:30 बजे तक खुला रखा गया था। इसी के साथ तेज म्युजिक भी बजाया जा रहा था।
जो कि नियमों के खिलाफ है। इसके चलते क्यूबन पार्क पुलिस स्टेशन ने वन 8 कम्यून पब के खिलाफ एक FIR भी दर्ज की है।
इस पब की और ब्रांच भी हैं
जानकारी के मुताबिक विराट कोहली के one8 कम्यून की दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता में भी ब्रांच हैं। बेंगलुरु की ब्रांच को दिसंबर 2023 में खोला गया था।ये रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक