Hanuman Ansh: बजट दो करोड़ और कमाई 50 करोड़ पार, टैक्स फ्री करने की उठी मांग
Hanuman Ansh Movie: बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नई फिल्में आती और जाती हैं। लेकिन कुछ फिल्में बिना शोर-शराबे और बिना किसी बड़े सुपरस्टार के सीधे लोगों के दिलों में उतर जाती हैं। ऐसी ही एक शानदार और आध्यात्मिक मिसाल पेश की है फिल्म हनुमान अंश ने।
नीम करोली बाबा के जीवन और उनके भक्ति संदेशों पर बेस्ड इस छोटे बजट की फिल्म ने सिनेमाघरों में वो कमाल कर दिखाया है, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। सिर्फ दो करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का शानदार बिजनेस कर लिया है। फिल्म के भजन सोशल मीडिया पर हर तरफ ट्रेंड कर रहे हैं।
फैंस का प्यार और माउथ पब्लिसिटी
फैंस का प्यार और माउथ पब्लिसिटी देखकर हर कोई हैरान है। लेकिन अब फिल्मी गलियारों और दर्शकों के बीच एक नया बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
जब कई और सोशल और हिस्टोरिकल फिल्मों को अलग-अलग राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया जाता है। तो फिर हनुमान अंश को अभी तक टैक्स फ्री क्यों नहीं किया गया? मध्य प्रदेश में तो इसके लिए बकायदा सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है।
क्या है टैक्स फ्री फिल्म करने की मांग
फिल्म (Neem Karoli Baba)की शुरुआत बहुत धीमी और साधारण तरीके से हुई थी। लेकिन बाबा के भक्तों ने इसे धीरे-धीरे बहुत पॉपुलर बना दिया। फिल्म का गाना मैंने तेरे ही भरोसे हर जुबान पर चढ़ चुका है।
सुनील लोधी की सुरीली आवाज दर्शकों के दिलों को सीधे छू रही है। इस फिल्म ने साबित किया कि अच्छी कहानी ही असली सुपरस्टार होती है। फिल्म की बड़ी सफलता के बाद अब इसे टैक्स फ्री करने की चर्चा है।
एमपी में एक बड़े संगठन ने सरकार से मांग की है। 29 अगस्त को राज्य सरकार को इस टर्म में लेटर लिखा गया था। भक्त चाहते हैं कि टिकट सस्ती हो ताकि ज्यादा लोग फिल्म देखें। हालांकि अभी तक किसी राज्य ने फॉर्मल अनाउंसमेंट नहीं की है।
फिल्मों को टैक्स फ्री करने का नियम क्या है
हर हिट या ब्लॉकबस्टर फिल्म को टैक्स फ्री नहीं किया जा सकता है। इसके लिए राज्य सरकारें कुछ खास पैमानों को ध्यान में रखती हैं। अगर फिल्म सामाजिक सद्भाव, कला, संस्कृति या शिक्षा पर आधारित हो। या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा और इंस्पिरेशनल इवेंट्स को बड़े स्तर पर दिखाए। तभी सरकारें इसे सार्वजनिक हित में मानकर टैक्स में छूट देती हैं।
टैक्स फ्री होने पर कितने पैसे बचेंगे
फिल्म हनुमान अंश केवल एक मनोरंजक सिनेमाई कहानी भर नहीं है। यह नीम करोली बाबा के जीवन, सर्विस और कम्पैशन का मैसेज देती है। फिल्म में स्पिरिचुअल और ह्यूमन वैल्यूज को बहुत सुंदर तरीके से पिरोया गया है।
फैंस का तर्क है कि यह संदेश समाज के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए सरकार को इसे टैक्स फ्री करके टिकट सस्ती करनी चाहिए। आज के समय में सिनेमा टिकटों पर जीएसटी कानून लागू होता है। सौ रुपए तक के टिकट पर 12% जीएसटी लगाया जाता है। सौ रुपए से महंगे टिकट पर 18% जीएसटी लगता है।
पिछले एक साल में कौन सी फिल्में हुईं टैक्स फ्री
पिछले एक साल में कई फिल्मों को अलग-अलग राज्यों में छूट मिली है। '120 बहादुर' फिल्म को दिल्ली और राजस्थान में टैक्स फ्री किया गया था। 'धुरंधर' फिल्म को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में यह छूट दी गई थी। 'शतक: संघ के 100 वर्ष' को मध्य प्रदेश और दिल्ली में राहत मिली थी।
'कृष्णावतारम' को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टैक्स फ्री किया था। फिल्म हनुमान अंश का बिजनेस लगातार मजबूत बना हुआ है। दर्शकों को उम्मीद है कि जल्द ही किसी राज्य से अच्छी खबर आएगी। तोअगर फिल्म टैक्स फ्री होती है, तो इसके कलेक्शन में और उछाल आ सकता है। मप्र में टैक्स फ्री फिल्म | tax free
ये खबरें भी पढ़ें...
Upcoming September Movies: सितंबर में आ रही हैं ये 14 धमाकेदार फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
Chhath Puja Special Vvan: बॉलीवुड फिल्म में दिखेगा बिहार की आस्था का रंग
Janmashtami Movies: रामानंद सागर के श्री कृष्णा से राधाकृष्ण तक, देखें ये फिल्में
सितंबर में नेटफ्लिक्स पर रहेगा एंटरटेनमेंट का डोज, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में